श्रीगंगानगर, (सू.का.) जिला कलक्टर श्री भवानी सिंह देथा ने श्रीगंगानगर में एक से ४ फरवरी-०८ को होने वाली सेना की भर्ती की तैयारियां मुकम्मल करने के निर्देश दिये है।
श्री देथा मंलवार को कलैक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित सेना में भर्ती से संबंधित बैठक में बोल रहे थे। उन्होने कहा कि सेना में भर्ती के दौरान सेना के अधिकारियों को जरूरत के अनुसार सभी तरह की व्यवस्थाये जिला प्रशासन द्वारा की जायेगी। भर्ती के दौरान भीड नियंत्रण के लिये पर्याप्त मात्रा में पुलिस जाब्ता तथा कार्य पालक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।
जिला कलक्टर ने बताया कि सेना में भर्ती होने वाले युवाओं को १ व २ फरवरी के लिये हरा व लाल रंग के कार्ड तहसील स्तर पर जारी किये जायेंगे। इसके लिये जिले के सभी तहसीलों में २९ से ३१ जनवरी तक काऊन्टर लगाकर कूपन दिये जायेंगे। भर्ती स्थल पर बेरीकेट्स तथा पेयजल व्यवस्था के लिये न्यास सचिव श्री खजान सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। विद्युत विभाग द्वारा विद्युत मीटर लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। सभी व्यवस्थाओं के नोडल अधिकारी ए.डी.एम. प्रशासन श्री परमेश्वर लाल को बनाया गया है।
उन्होने बताया कि एक फरवरी को अनूपगढ, घडसाना, करणपुर व श्रीगंगानगर तहसील के अभ्यार्थी केवल सामान्य पद और सैनिक क्लर्क पदो के लिये उपस्थित हो सकेंगे। इनके लिये हरे रंग का कार्ड निर्धारित किया गया है। दो फरवरी को तहसील सूरतगढ, विजयनगर, पदमपुर, सादूलशहर व रायिंसिहनगर के अभ्यार्थी भाग लेंगे। इसके लिये लाल रंग का कार्ड निर्धारित किया गया है। इन दो दिनों में सिख और सिख (एम.एण्ड आर) के उम्मीदवार भाग नही लेंगे। ३ फरवरी को श्रीगंगानगर सहित राजस्थान के सभी जिलों के सिख और सिख (एम.एण्ड आर.) समुदाय के अभ्यार्थी सैनिक सामान्य पद और सैनिक क्लर्क, एस.के.टी. पदो के लिये तथा झूंझनू, चूरू, सीकर, हनुमानगढ तथा बीकानेर जिले के अभ्यार्थी केवल सैनिक/एस.के.टी. पद के लिये उपस्थित हो सकेंगे। ४ फरवरी को श्रीगंगानगर सहित राजस्थान के सभी जिलों के उम्मीदवार केवल सैनिक तकनीकी पद के लिये उपस्थित हो सकेंगे।
जिला कलक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० जयमल झाझडिया को निर्देशित किया है कि भर्ती स्थल पर चिकित्सको की टीम मय एम्बूलेंस स्टेडियम में उपस्थित रहेगी।
सेना भर्ती अधिकारी कर्नल अरूल डेनिस ने बताया कि उम्मीदवार को अपने साथ मूल निवास प्रमाण पत्र की चार प्रतियां, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, अंक तालिका, बोर्ड का प्रमाण पत्र पासपोर्ट साईज की ८ रंगीन फोटो के साथ उपस्थित होना होगा। सैनिक सामान्य पद के लिये १० वी कक्षा पास ४५ प्रतिशत अंको के साथ ऊंचाई १७० सेन्टीमीटर, वजन ५० किलोग्राम, सीना ७७/८२, आयु साढे सत्रह वर्ष से २१ वर्ष के मध्य होनी चाहिये। सैनिक तकनीकी पद के लिये उम्मीदवार को अंग्रेजी, गणित, भौतिक तथा रसायन विषयों के साथ १२ वी कक्षा पास होना चाहिये। सैनिक क्लर्क व एस.के.टी. पद के लिये १२ कक्षा ५० प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण होना चाहिये।
कर्नल डेनिस ने बताया कि कोई भी दलाल या व्यक्ति सेना में भर्ती का लालच देकर पैसा एंेठने की कौशिस करता है, तो उसकी सूचना जिला प्रशासन को दी जार्ये। कोई भी उम्मीदवार इस तरह के लोगो की बातों में न आये।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री आलोक विशिष्ठ, ए.डी.एम. प्रशासन श्री परमेश्वर लाल, एस.डी.एम. श्री अरविन्द सारस्वत, न्यास सचिव श्री खजान सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जयमल झाझडिया, सुबेदार मेजर श्री अशोक सिंह सहित विभिन्न विभागो के अधिकारयो ने भाग लिया।