हेमन्त व्यास को पीएचडी
22 Mar
2010
हॉरवर्ड मेडिकल मे शोध के लिए चयन
|
Navratri Special on

|
बीकानेर, राजस्थान विश्वविद्यालय द्वारा हेमनत व्यास को पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। व्यास ने अपना शोध ”गर्भकाल हारमोन मेटास्टेटिक कैंसर के विरूद्व एंटीबॉडी का निर्माण व विकास“ विषय में पद्मभूषण डॉ जीपी तलवार व राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर के प्रो. एनके लोहिया के निर्देशन मे किया। व्यास ने अपना शोध कार्य दिल्ली के तलवार रिसर्च फाऊण्डेशन नेशनल इन्स्टीट्युट ऑफ इम्युनॉलॉजी एवं अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में किया।
शोध कार्य की विशेषता बताते हुए डॉ व्यास ने कहा कि इसमें पौधों मे चिकित्यकीय गुणों वाली एंटीबॉडी बनाने मे आने वाली लागत दस प्रतिशत की जा सकती है। शोध कार्य मे हल्दी के कैसर नाशक गुण का उपयोग इस एंटीबॉडी के साथ किया गया है जो देश मे पहली बार हुआ है। इसी शोध से संबन्धित आगे शोध कार्य करने के लिए डॉ व्यास का चयन ”हारवर्ड मेडिकल स्कूल“ के मेडिसीन डिपार्टमेंट मे हो गया है। हेमन्त व्यास के दादा स्व.सत्यानारायण व्यास भी चिकित्सा क्षेत्र मे बीकानेर के राजवैद्य रह है।
|