बीकानेर रेडीमेड व होजयरी एसोसिएशन ने बढ़ाई गई टैक्स दरें वापिस लेने की मांग की है। इस हेतु एसो. ने आज कचहरी परिसर में धरना दिया तथा मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि रेडीमेड गारमेंट पर 4 प्रतिशत की बजाय 14 प्रतिशत वैट टैक्स लगा दिया है जिससे व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। परे भारत वर्ष में कहीं भी ब्राण्डेट रेडीमेड के वस्त्रों पर 14 प्रतिशत वैट नहीं है। राजस्थान में सीधे 10 प्रतिशत वैट बढ़ाकर सरकार ने इस व्यापार के पनपने की सभी संभावनाएं समाप्त कर दी हैं।आज व्यापारियों ने निर्णय लिया है कि जब तक वैट दरें कम नहीं होंगी तब तक व्यापारी सरकारी खजाने में टैक्स जमा नहीं करवायेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सांड एवं सचिव मालचंद बैगाणी ने पुन: सरकार से व्यापारियों एवं आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए वैट दरें वापस लेने की मांग की।