जयपुर, २२ अप्रेल। राज्य सरकार ने मंगलवार को एक आदेश जारी कर राजस्थान प्रशासनिक सेवा के ११ अधिकारियों के स्थानान्तरण व पदस्थापन किये हैं।
आदेशानुसार श्री अशोक यादव द्वितीय को सचिव नगर विकास न्यास बीकानेर, श्री बाबूलाल कोठारी को अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, चित्तौडगढ, श्री राजेन्द्र सिंह शेखावत को अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट भीलवाडा, डॉ. मोहन लाल यादव को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, भीलवाडा, श्री संतोष कुमार शर्मा को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, झालावाड, श्री राजेश वर्मा को उपखण्ड अधिकारी पोकरण (जैसलमेर), श्री अमरसिंह कानावत को उपखण्ड अधिकारी, नैनवा (बूंदी), श्री अशोक पुरूसवानी को उपखण्ड अधिकारी पिडावा (झालावाड), श्री अम्बिका दत्त उपखण्ड अधिकारी खानपुर (झालावाड), श्री ओमप्रकाश शर्मा तहसीलदार को कार्यक्रम अधिकारी ई.जी.एस. डग (झालावाड) (स्वयं की वेतन श्रृंखला में पद विरुद्ध) एवं श्री नरेश कुमार मालव को उपखण्ड अधिकारी, अकलेरा (झालावाड) के पद पर लगाया गया है।