जयपुर (शरद टाक)। नागौर जिल के मेडता सिटी के पंचायत समिति मैदान में बहुजन समाजवादी पार्टी की विशाल आमसभा सम्पन्न हुई। इस आम सभा के मुख्यवक्ता प्रदेशाध्यक्ष डूंगरराम प्रजापत, राजेन्द्र प्रसाद बैरवा अजमेर संभाग प्रभारी एवं जिला सह प्रभारी श्रीमती संतोष पुनिया थी। इस अवसर पर श्रीमती पुनिया कहा कि आने वाले समय में बहुजन समाज पार्टी राज्य में आयेगी। बहुजन समाजवादी पार्टी वादे नहीं करती वो तो करके दिखाती है। कांग्रेस व भाजपा ने हर वर्ग को गुमराह किया है। अजमेर संभग प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद बैरवा ने कहा कि देश के अन्दर शहर को छोड कर कस्बों की तरफ नजर डाले तो वो टीवी व रेडिया से कटे हुए है उन्होंने समय-समय जानकारियां नहीं मिलती। बसपा उतरप्रदेश में सबसे आगे है और राजस्थान का दूसरा नम्बर आता है। जनता ने कांग्रेस व भाजपा का शासन लम्बे समय से देखा उन्होंने केवल जनता को पागल बनाया है। श्री बैरवा ने कहा कि सरकार का कर्तव्य है जनता को अच्छा पानी, अच्छी शिक्षा व रोजगार देना चाहिये मगर जब भी पानी मांगा तो गोली मिली। पिछडी जाति के लोगों ने आरक्षण मांगा तो उन्हें लाठी मिली। इस आमसभा के मुख्यवक्ता प्रदेशाध्यक्ष डूंरराम गेदर ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस के विधायक व मंत्रियों ने हमें बहुत कुछ देने का वायदा किया मगर उन्होंने एक भी वादा पुरा नहीं किया। इन नेताओं के बडे-बडे नारे को सुन कर जनता ने उन्हें विश्वास करके वोट दिया है। कांग्रेस ने गरीबी हटाने का नारा दिया हमने सोचा गरीबी हटेगी और उन्होंने वोट दिया मगर आज देश में गरीबी बढ रही है। इन बडे-बडे नारो को देख के लगाता था कि ये नेता देश का भला करेंगे मगर यदि हम गांवों की ओर देखते तो लगा कि इन्होंने तो देश का सत्यानाश कर दिया है। भाजपा से गरीबी तो हटी नहीं मगर गरीबी तो जुरूर हटा दिया। जो परिवार का बीपीएल में उसे अमीर श्रेणी में डाल दिया। ताकि गरीबी हटाने के नाम से अच्छी फिडबैक तैयार करके विदेशा से पैसा लाया जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा ने केवल जाति के आधार के सभी बांट दिया। इस अवसर पर घीसाराम मेघवाल अम्बेडकर छात्र संघ जिलाध्यक्ष, राजेन्द्र रिया युवा छात्र नेता, पुनाराम बापेडया, दौलत खां डेगाना, बलदेव मेघवाल ब्लॉक अध्यक्ष डेगाना, हरिप्रसाद दायमा गोटन, छितरराम पटेल, मांगीलाल गौड समदौलाव, रूपाराम मेघवाल, कमल शर्मा, मल्लाराम, निरूराम कापडी, रामस्रूप दाधिच, मदनलाल, सियाराम तोलपा लाम्बा, दिनदयाल सारण, रामदेव छाबा बडगांव, पुप्प मेघवाल, मदनलाल वैष्णव, उगराराम भाटी बासनी सेजा, रामकुंवार ताडा, दयाराम रूणवाल सहित सैंकडों लोगों ने भाग लिया।