पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
22 Apr
2008
हनुमानगढ २२ अप्रेल। पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को जिला कलैक्ट्रेट परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में जिला कलक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने परिसर में स्थित सभी कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने कक्षों के आगे सज्जित करने के लिए पौधें भेंट किए। राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक एवं अत्याचार विरोधी टाईगर्स संस्थान के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम के अवसर पर जिला कलक्टर ने पर्यावरण के प्रति चेतना व प्रकृति के प्रति प्रेम जगाने के लिए समेकित प्रयासों का आह्वान किया। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री दिनेश दाधीच ने भी पौधें भेंट किए। संस्थान द्वारा परिसर में स्थित कार्यालयों के लिए १०१ पौधें उपलब्ध कराए गए है। इस अवसर पर राजस्व अपील अधिकारी श्री अशरफ अली, उपखण्ड अधिकारी श्री अजयपाल ज्याणी, जिला कोषाधिकारी श्री सत्य नारायण गुप्ता व सूचना विज्ञान अधिकारी श्री विश्वनाथ शर्मा सहित विभिन्न कार्मिक उपस्थित थे।
|