www.khabarexpress.com |
| 30 August 2008 |
Forum
| Wallpapers | Photo
Gallery | Business | Entertainment
| Education | Sports
| Article | City | |
हनुमानगढ, २२ जून । जिला स्तरीय पेंशन निस्तारण समिति की बैठक शुक्रवार को जिला कलैक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को पेंशन से सम्बन्धित प्रकरणों को गम्भीरता से लेते हुए उनका संवेदनशीलता से निस्तारण करने के निर्देश दिए । सोलह विभागों के विभिन्न कारणों से लम्बित चल रहे ७१ प्रकरणों की क्रमवार समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने कौनसा प्रकरण किस स्तर पर व किस वजह से लम्बित है ? की जानकारी लेते हुए कई प्रकरणों में सम्बन्धित कार्मिकों को आगामी बैठक में बुलाने के निर्देश दिए ताकि उनके व्यक्तिगत पक्ष को भी सुना जा सके । उन्होंने राज्य स्तर पर पेंशन विभाग या अन्य विभागों पर किसी कारणवश लम्बित प्रकरणों के निस्तारण के लिए भी कार्यवाही करने के निर्देश दिए ।
|
Top Story of The Day Latest Articles
|
Education Special |
All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives
| Sitemap | Can't see Hindi ?