बीकानेर, सदी के सबसे बडे सूर्यग्रहण का नजारा आज बीकानेर के लोगों ने सूर्यग्रहण का नजारा लोगों ने अपनी अपनी छतों पर खडे होकर देखा। बीकानेर के प्राचीन मंदिर लक्ष्मीनाथ मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। लोगों ने गली व अपने मौहल्ले में भजन संध्या आयोजित की। अमावस्या हाने के कारण विश्वकर्मा मंदिर में लोगों का तांता लगा रहा कुछ लोगों ने कपिल मुनि जाकर सरोवर में स्नान कर दानपुण्य किया।
सूर्य ग्रहण को मद्देनजर रखते हुए लोगों ने भोजन आदि से निवृत होकर भजन संध्या में लग गए और कई कई जगह तो भजन संध्या आयोजित हुई तथा लोगों ने अपने घरों में खाने पीने की वस्तुओं तथा जल आदि पर डाब का प्रयोग किया कई बुर्जुगों ने सूतक के दौरान जल लेना तक भी उचित नहीं समझा जो लोग बीमार हैं केवल उन्होंने ही दवा इत्यादि का सेवन किया। बुजुर्ग व्यक्तियों की मान्यता है कि सूतक के दौरान भोजन इत्यादि वर्जित होता है लेकिन छोटे बच्चों ने तो आम दिनों की तरह ही समय टीवी के सीरियल्स देखे लेकिन जैसे ही भोर हुई तो कई लोगों ने तो गायों को गुड दिया लेकिन ग्रहणकाल में उन्होंने भी गुड ग्रहण नहीं किया लेकिन जैसे ही घडी देखी और अखबार इत्यादि पढा। जो लोग चाय के शौकीन थे उन्हें ग्रहण मोक्ष होने के इंतजार म एक-एक मिनट भारी पड रहा था और बेसब्री से चाय की चुस्कियों का आनंद लेने का आतुर नजर आए।