बीकानेर । जिले में संगीन अपराधों की रोकथाम सहित अपराधी तत्वों पर प्रभावी लगाम कसने के लिए आज बीकानेर पुलिस रैंज के महानिरीक्षक मेघचंद्र मीणा ने पुलिस अधिकारियों की मीटिंग लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिये। श्रीमीणा ने निर्देश दिये कि गश्त व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाये तथा अवैध शराब और नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाये जाए। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक एच.जी. राघवेन्द्र सुहासा, अपर पुलिस अधीक्षक (शहर) सतीश जांगीड, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रविदत्त गौड समेत जिले के समस्त वृताधिकारी व थानेदार भी मौजूद थे।
Keywarden is an easy-to-use and highly secure password manager which stores your different passwords, login-information, credit card numbers and other private data encrypted in a clearly arranged place.