डूंगरपुर २२ अगस्त/स्थानीय एस बी पी राजकीय महाविद्यालय में टेली इंडिया, नई दिल्ली द्वारा रोजगार कंप्युटर पाठ्यक्रम प्रस्तावित हैं जिसके माध्यम से महाविद्यालयी विद्यार्थी रियायती शुल्क पर महाविद्यालय में उपलब्ध पाठ्यक्रमों से प्रशिक्षित हो रोजगार प्राप्त कर सकेंगे।
महाविद्यालय प्राचार्य ने बताया कि इसके अन्तर्गत कंप्युटेशनल एकाउन्टींग तथा सामान्य वाणिज्य के क्षेत्र में उपयोग में आने वाले सॉफ्टवेयर्स के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस दिशा में टेली इंडिया द्वारा कई कॉर्स व सॉफ्टवेयर्स डिजाइन करवाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि इस कॉर्स में किसी भी संकाय के विद्यार्थी प्रशिक्षण ले सकते हैं तथापि वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों के लिए यह अत्यंत ही उपयोगी पाठ्यक्रम है। महाविद्यालयी विद्यार्थी इस कॉर्स केा स्नातक के अध्ययन के साथ पार्ट टाईम भी कर सकते हैं। पाठ्यक्रम के लिए प्रशिक्षण सामग्री टेली इण्डिया द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी तथा प्रशिक्षक भी वहीं से नियुक्त होंगे। कॉलेज शिक्षा विभाग के साथ समझौते के तहत इस पाठ्यक्रम का शुल्क १ हजार ९८० रूपये निर्धारित किया गया है, तथा इस पाठ्यक्रम के पूरा किये जाने पर विद्यार्थियों को टेली इंडिया द्वारा प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रम के इच्छुक विद्यार्थियों से आवेदन मांगे गये हैं। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी महाविद्यालय के कैरियर प्रकोष्ठ में डॉ जी बी मिश्रा व डॉ विवेक मण्डोत से जानकारी प्राप्त कर की जा सकती है।