www.khabarexpress.com |
| 08 September 2008 |
Forum
| Wallpapers | Photo
Gallery | Business | Entertainment
| Education | Sports
| Article | City | |
हनुमानगढ,२२ अगस्त। राजस्थान लोक सेवा आयोग के माध्यम से आगामी रविवार को को होने वाली उप निरीक्षक पुलिस संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुधवार को जिला कलैक्ट्रेट सभागार में जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री हरलाल सारण की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया । इस परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केन्द्रों के अधीक्षकों, पर्यवेक्षकों तथा अन्य सम्बन्धित कार्मिकों को सम्बोधित करते हुए श्री सारण ने आयोग के निर्देशों की पालना करते हुए परीक्षा को सुचारु रुप से संचालन करने के निर्देश किए। उन्होंने अनुचित साधनों का प्रयोग रोकने, प्रश्न पत्रों का सही वितरण, केन्द्रों पर विभिन्न व्यवस्थाओं तथा योग्य परीक्षकों का चयन कर उनकी ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। बैठक में उपखण्ड अधिकारी श्री राजनारायण शर्मा, जिला कोषाधिकारी श्री पी.सी खन्ना, जिला रसद अधिकारी श्री नवनीतकृष्ण पुरोहित, मुख्य आयोजना अधिकारी श्री ओ.पी.मांझू तथा सूचना विज्ञान अधिकारी श्री विश्वनाथ शर्मा सहित केन्द्राधीक्षक व अन्य कार्मिक उपस्थित थे।
|
Top Story of The Day Latest Articles
|
Education Special |
All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives
| Sitemap | Can't see Hindi ?