हाईकोर्ट बैंच की मांग को कई संगठनों का समर्थन
22 Aug
2009
बीकानेर। संभाग स्तर पर बीकानेर मुख्यालय में हाई कोर्ट बैंच की स्थापना को लेकर बार एसोसिएशन की ओर से की जा रही अनिश्चितकालीन हडताल शनिवार को भी जारी रही। इस संबंध में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पुरोहित ने बताया कि संभाग का अधिवक्तागण संभाग की पिछडी और आर्थिक रूप से गरीब जनता के हितों के लिए आंदोलन कर रही है। उन्होंने बताया कि इस अनिश्चतकालीन हडताल को व्यापक समर्थन मिल रहा है जिसके चलते नोखा एसोसिएशन भी हडताल पर चला गया है यह जानकारी नोखा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भंवरसिंह राठौड ने दी। उन्होंने कहा कि अगर हाईकोर्ट बैंच की स्थापना संभाग मुख्यालय पर होती है तो गरीब जनता को सुलभ न्याय मिल सकेगा। ईंट उद्योग संघ के सुनील गहलोत ने अपना नैतिक समर्थन दिया है। पुरोहित ने बताया कि 24 अगस्त को बीकानेर संभाग स्तर की बैठक न्यायिक परिसर के स्थित बार रूम में रखी गई है जिसमें इस आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी तथा जिले से संबंधित राजनीतिक संगठन, गैर राजनीतिक संगठन, स्वयंसेवी संगठन के पदाधिकारियों को भी शामिल किया गया है। हडताल के चलते अब तक सैकडों मामलों की पैरवी नहीं हो पाई है।
|