बीकानेर। डॉ. तनवीर मालावत हॉस्पीटल एंड रिसर्च सेंटर में विश्व स्तनपान जागरूकता प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में लगभग 1200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें मंजू ने प्रथम तथा रतना अग्रवाल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में विजेताओं को डॉ. मंजू शर्मा ने पुरस्कार प्रदान किये तथा स्तनपान का महत्व बताते हुए कहा कि आज के इस प्रतिस्पर्द्धा के युग में महिलाएं अपने नवजात शिशु को स्तनपान करवाने की बजाए बोतल से दूध पिलाती है जो कि नवजात शिशु के लिए गुणकारी नहीं होता जितना की मां का दूध। इस मौके पर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम अग्रवाल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रज्ञा ओझा, हॉस्पीटल के निदेशक डॉ. तनवीर मालावत ने स्तनपान न करवाने पर नवजात शिशु पर पडने वाले प्रभाव के बारे में बताया।