बीकानेर। कोठारी अस्पताल में कमर दर्द व इससे होने वाले पैर दर्द अब बिना ऑपरेशन के उपचार की सुविधा शुरू हुई। इस संबंध में अस्पताल के अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. रोचक तातेड ने जानकारी दी कि दर्द से पीडत व्यक्ति संभवतः दवा व योग से ठीक हो सकते है उन्होंने कहा कि इसके लिए शल्य चिकित्सा के अलावा कोई दूसरा साधन नहीं था लेकिन ओजोन न्यूक्लियोलिसिस इंजेक्शन से दर्द ठीक किया जा सकता है पहले इस इलाज के लिए दिल्ली व कलकता जाना पडता था कोठारी अस्पताल में ओजोन गैस का इंजेक्शन से उपचार शुरू हो गया है रेडियो फिकवेंसी की सुविधा के लिए प्लानिंग की जा रही है। इस संबंध में अस्पताल के महाप्रबंधक ने जानकारी दी कि ओजोनन्यूक्लियोलिसिस का खर्च दिल्ली में 3 हजार से तथा कलकता में 15 से 20 हजार तक खर्च आता था वहीं कोठारी अस्पताल में यह सुविधा उचित लागत में उपलब्ध करवाई जाएगी। डॉ. तातेड ने कहा कि ओजोन गैस डिस्क के अंदर की गैस की मात्रा कम करके डिस्क को संकुचित कर देती है, तंत्रिकओं के चारों ओर की सूजन को कम कर देती है साथ ही डॉ. तातेड ने जानकारी दी कि इसके लिए बीपीएल परिवार को परामर्श दिया गया।
MultiClipBoard is a utility, which can hold an unlimited number of clipboards helping you copy and paste in any application under Windows. MultiClipBoard can hold text, formatted text, pictures etc.