सडक हादसे में महिला की मौत, 13 घायल
22 Aug
2009
बीकानेर। रामदेवरा मार्ग पर फलौदी से छः किमी पहले आज स्कार्पियो और बोलेरो की जोरदार भिडंत हो गयी, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि 3 महिला और छः बच्चों सहित 13 जने घायल हो गये। सभी घायल पीबीएम अस्पताल में उपचाराधीन है। तडके साढे पांच बजे हुए इस भीषण हादसे में घायल सभी जने लिखमीसर गांव के निवासी है। ये लोग अपने गांव से बोलेरो में सवार होकर रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे थे। जैलसमेर की तरफ से तेज गति में आ रही स्कार्पियो बोलेरो से टकरा गई। दुर्घटना में एक महिला संतोष की मौके पर मौत हो गयी। जबकि अन्य घायलों को फलौदी के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी घायलों को पीबीएम अस्पताल रैफर कर दिया गया, जहां सभी घायल उपचाराधीन है। जानकारी के मुताबिक मालाराम, रेवंतराम, राधादेवी, रूघीदेवी, धूडाराम, लक्ष्मण, मुकेश, जगदीश, उगमा, जसू, कविता घायलों में शामिल है।
|