भारत की सभ्यता एवं संस्कृति सर्वश्रेष्ठ-केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री 22 Sep
2007
केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री श्री प्रकाश जायसवाल ने कहा कि भारत में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद प्रजातंत्र् को अपनाया गया यही असाधारणता हमें अन्य मुल्कों से ऊंचाई पर खडा करती है।
जयपुर, 22 सितम्बर। केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री श्री प्रकाश जायसवाल ने कहा कि भारत में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद प्रजातंत्र् को अपनाया गया यही असाधारणता हमें अन्य मुल्कों से ऊंचाई पर खडा करती है। श्री जायसवाल शनिवार को सिरोही जिले के आबूरोड पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय और मीडिया प्रभाग, राजयोग शिक्षण एवं अनुसंधान प्रतिष्ठान के तत्वावधान मे सुरम्य शांतिवन परिसर में आयोजित पांच दिवसीय अखिल भारतीय मीडिया महासम्मेलन एवं प्रदर्शनी के उद्घाटन सत्र् में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि दुनिया की तमाम सभ्यताओं और संस्कृतियों से भारत सर्वथा श्रेष्ठ है इसी चिंतन के साथ आध्यात्मिक संगठन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय समाज के आध्यात्मिक सशक्तिकरण का अग्रदूत है। उन्होंने कहा कि आज सभी अर्थ सत्ता के पीछे दौड रहे हैं तो किसी वर्ग विशेष से सामाजिक हित-चिंतक होने की अपेक्षा कैसे कर सकते हैं। आर्थिक समृद्धि और समाज हितकारी नेतृत्व में से हमें एक का चुनाव करना होगा तथा लोकतंत्र् को मजबूत और सशक्त बनाने के उपायों पर भी गंभीरतापूर्वक विचार करने की आवश्यकता है।
श्री जायसवाल ने कहा कि देश में क्या चल रहा है तथा हमारा समाज किस ओर जा रहा है तथा क्या कमियां हैं एवं उन्हें कैसे पूरा किया जा सकता है तथा क्या ज्वलंत समस्याएं हैं इन सभी बातों को उजागर करने व प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने में मीडिया की भूमिका बहुत ही अहम् है। उन्होंने कहा कि अकेला भारत देश ही ऐसा एकमात्र् देश है जो कि विश्व शान्ति का दीपक जला रहा है एवं विश्व युद्ध ना हो इसके लिये हमारे स्वतंत्र्ता सेनानियों, राजनेताओं ने बहुत प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आध्यात्मिकता का ज्ञान इस संगठन द्वारा चहुं ओर फैलाया जा रहा है उसमें राजनेताओं एवं राजनीतिक कार्यकताओं का सम्मेलन भी आयोजित किया जाना चाहिये।
इस पांच दिवसीय मीडिया कांफ्रेन्स में देश के कोने-कोने से तथा पडौसी देश नेपाल के साथ लंदन से आये मीडियाकर्मी भी भाग ले रहे हैं, जिसमें प्रिन्ट, इलेक्ट्रोनिक एवं सायबर मीडिया से जुडे लगभग 2000 प्रोफेशनल शामिल हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही संस्था की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी ने कहा कि विविध संकीर्णताओं के कारण आये ब्लाकेज से समाज की धमनियों के स्नेह, वात्सल्य, भाईचारे, सच्चाई के रक्त प्रवाह में बाधा आ गई है इसके कारण ही अनेक सामाजिक दर्द हमारे सामने उपस्थित हो गये ह। उन्होंने कहा कि यह समय कुछ कर दिखाने का खडे होकर दौडने और उडने का है। बैठने और सोचने में समय गंवाने का नहीं है।
केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री ने आबूरोड स्थित शान्ति वन में दादी प्रकाशमणी के प्रकाश स्तम्भ पर भी पहुंचे और श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर जिला एवं पुलिस प्रशासन के अनेक अधिकारीगण उपस्थित थे।