बीकाने, स्थानीय मारुति व्यायाम मंदिर सभागार में आज वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिव नारायण थानवी के असामयिक निधन पर एक शोक सभा रखी गई। शोक सभा मे स्व. थानवीजी को दो मिनट मौन रहकर श्रद्वांजली दी गई। शोक सभा को सम्बोधित करते हुए मारुति व्यायाम क सचिव दाउलाल छंगाणी ने कहा कि वे एक नेकदिल और ईमानदार इंसान थे। मारुति व्यायाम मन्दिर के साथ उनका रिश्ता रहा है और अपने संभागीय आयुक्त कार्यकाल के दौरान वे संस्थान मे पधारे और संस्था की गतिविधियों मे रूचि दिखाई। पूर्व उपनिदेशक पशुपालन विभाग डॉ दाऊलाल हर्ष नें उन्हे एक संवेदनशील अधिकारी बताया। सभा को सम्बोधित को करते हुए सी. ओ. सिटी मुरलीधर किराडू ने कहा कि वे व्यापक जनजुडाव वाले आला अफसर थे और जन जुडाव वाले कार्यों मे उनकी गहरी रुचि रही है।
व्यायाम मन्दिर के पदाधिकारी राजकुमार पुरोहित ने कहा कि वे कुशल प्रशासक एवं निष्ठावान सरकारी कार्यकर्त्ता थे। उरमूल डेयरी के पूर्व विपणन प्रबन्धक मूलचन्द रंगा ने कहा कि वे समाज के साथ हर स्तर पर जुडे थे। नगर विकास न्यास के पूर्व न्यासी जुगल किशोर आचार्य ने कहा कि वे हरदिल अजीज हरदिल-दराज आदमी थे। उच्चाधिकारी होते हुए भी आमजन के लिए हर समय उपलब्ध रहने वाले प्रशासनिक अधिकारी थे। वरिष्ठ अधिवक्ता तुलसी दास छंगाणी ने कहा कि नगर के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। पूर्व पार्षद व प्रसिद्ध पहलवान विष्णुदत्त छंगाणी नू पहलवान ने उन्हे एक सफल प्रशासक बताते हुए कहा कि वे जनता और सरकार के बीच मजबूत सेतू का काम करने के लिए सदैव याद किये जायेंगे।
अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त काष्ठावशेषविद् एवंम पहलवान नृसिंह लाल किराडू ने कहा कि वे सच्चे कर्मयोगी और अविस्मरणी व्यक्तित्व थे। और आज उनके किये कार्यों का ही परिणाम है कि राजस्थान का आम जन उनके असामयिक निधन पर हतप्रभ है। इस अवसर पर सभा मे उपस्थित गणमान्य जनों में नगर विकास न्यास, बीकानेर के प्रवर्तन निरिक्षक श्रीलाल जोशी वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार बिस्सा, सामाजिक कार्यकर्ता पूनमचन्द व्यास, वरिष्ठ भारोत्तोलक गुरुबालक ओझा सहित नगर के विभिन्न क्षेत्रों से जुडी कई गणमान्य हस्त्यिां ने श्रद्धांजली अर्पित की।