जयपुर, २२ अक्टूबर। खाद्य मंत्री डा. किरोडी लाल मीणा ने केन्द्रीय खाद्य मंत्री श्री शरद पवार को पत्र लिखकर लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं में राज्य को आवंटित कोटा में आयातित गेहूँ की आपूर्ति न कर केवल स्वदेशी गेहॅ ही जारी करने का अनुरोध किया है।
डा. मीणा ने पत्र में कहा है कि भारत सरकार द्वारा लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत राज्य को विभिन्न योजनाओं में आंवटित गेहूँ के पेटे भारतीय खाद्य निगम द्वारा गत लगभग एक वर्ष से आयातित घटिया गेह जो लाल रंग एवं छोटे दाने का है, को भी स्वदेशी किस्म के गेहूं के साथ-साथ उपलब्ध कराया जा रहा है जिसके प्रति राजस्थान की जनता में आक्रश की भावना व्याप्त हो रहा है।
डा. मीणा ने केन्द्रीय खाद्य मंत्री को लिखा है कि राज्य सरकार को समय समय पर जिला रसद अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं समाचार पत्रों के माध्यम से आयातित गेहँ की अस्वीकार्यता के संबंध में प्राप्त शिकायतों से केन्द्र सरकार को अवगत कराया जाता रहा है। उन्होंने बताया कि सूचना तंत्र से ज्ञात हुआ है कि इस वर्ष भी वही लाल रंग एवं छोटे दाने के घटिया गेहूं के आयात होने की संभावना है जिसका वितरण राजस्थान में भी सम्भावित है जबकि वास्तविकता यह है कि राज्य की जनता को यह आयातित गेह सहज रूप में स्वीकार नहीं है।
खाद्य मंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से अनुरोध किया है कि भविष्य में राज्य को आवंटित कोटा में आयातित गेह की आपूर्ति न कर केवल स्वदेशी गेहं ही जारी कराने के आवश्यक निर्देश भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों को दिया जाये ताकि जनता में व्याप्त आक्रोश की भावनाओं का निराकरण किया जा सकें।