बीकानेर से अखिल भारतीय स्तर पर निकलने वाली माहेश्वरी सेवक पत्रिका का 57वां वार्षिक समारोह दो नवम्बर को माहेश्वरी भवन, बीकानेर मे आयोजित किया जायेगा।
माहेश्वरी सेवक के प्रधान सम्पादक पुरूषोतम बिहानी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पत्रिका को स्वतंत्रता सेनानी महेशरत्न स्व. रामचन्द्र बिहानी ने सन् 1952 मे शुरूआत की थी जो कि अब अखिल भारतीय स्तर पर प्रकाशित की जा रही है।
पत्रिका के वार्षिकोत्सव पर माहेश्वरी समाज की विशिष्ट विभूतियो को महेश रत्न रामचन्द्र बिहानी समाज गौरव सम्मान - 2008 से सम्मानित किया जायेगा वहीं समाज की अन्य प्रतिभाओं का भी सम्मान किया जायेगा। माहेश्वरी समाज की वंशोत्पति, इतिहास से सबंधित प्राचीन ग्रन्थों चित्रों तथा माहेश्वरी सेवक के 57 वर्षो के अंको की प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जायेगा।
इस अवसर पर माहेश्वरी सेवक व समस्या समाधान के सरल उपाय पुस्तक का विमोचन भी अतिथियो दारा किया जायेगा ।
इस समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी रामनारायण चांडक व मुख्य अतिथि माहेश्वरी महासभा के अध्यक्ष रामगोपाल सोनी होंगे।
समारोह के अवसर पर सास्कृतिक कार्यक्रमो का प्रस्तुति भी दी जायेगी समारोह मे माहेश्वरी समाज के चिकित्सा, खेल, समाजसेवा, साहित्य, गौ सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ठ प्रतिभाओं को सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम मे राजस्थान के विभिन्न हिस्सों सहित देश के अन्य राज्यों से भी लोग आयेंगे।