बीकानेर, किसानों और नहरी क्षेत्र की समस्याओं की 27 सुत्री मांगों को लेकर आज सामाजिक क्रान्ति मंच द्वारा बीकानेर के कलेक्टर परिसर में अपना पडाव डाला। किसानों का पडाव शोभासर से ट्रक, ट्रेक्टर आदि वाहनों से उरमुल सरकिल पहुंचा। वहां से किसानों ने पैदल चलते हुये कलेक्टर परिसर पहुंच कर वहां पर सडक के बीच में बैठकर सभा का आयोजन किया। मंच के द्वारा चलाये जा रहे इस किसान आन्दोलन का नेतृत्व दौसा सांसद किरोडीमल मीणा व मंच के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्दराम मेघवाल कर रहे थे। मंच के कई पदाधिकारी भी इस आन्दोलन में शामिल है। आज के महापडाव में खाजुवाला, पुगल, शोभासर, कोलायत के गांवो के ग्रामीण व आसपास के गांवो के हजारों की तादात में किसान शामिल हुये। किसानों की मांग है कि उनको पूरा पानी दिया जाये बिना पानी के उनकें खेतों को नुकसान हो रहा है तथा किसान मरनें को मजबुर हो रहे है। एक और उनकों पानी नहीं दिया जा रहा है दूसरी और पूरे प्रदेश में अकाल की भयंकर स्थिति बनी हुई है। सभा को सम्बोधित करते हुये दौसा सांसद ने बताया कि किसानों को पूरा छह रोज पानी मिलना चाहिए। यह किसानों का हक नहीं अधिकार भी है किसानों कि मांगे जायज है। किसान हमेशा अपने हक के लिए लडता है इसके लिए अगर उसकों लाठी, गोली भी खानी पडी तो किसान कभी पिछे नहीं हटता है। उन्होनें कहा कि मंच की सताईस सुत्री मांगे पूरी तरह जायज है। सरकार अपनी हठधर्मिता को छोडकर किसानों की मांगो को पूरा करना चाहिये। सुखे के कारण खाजुवाला समेत अनेक इलाकों में खासे खस्ता हाल है। लेकिन फिर भी सरकार न तो पर्याप्त राहत कार्य खोल रही है ना ही पशु-पालको ने लिए चारा डपो खोलने की वयवस्था की जा रही है। सभा के दौरान मंच के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्दराम मेघवाल ने कहा कि नहरी इलाकों में किसानों और ग्रामीणों की दयनीय हालत को देखते हुए मंच को किसानों की हालत को देखकर आन्दोलन चलाना पडा। उन्हानें कहा कि हम अपनी मांगो को पूरा करवाने के बाद आन्दोलन खत्म करेगें। सभा की समाप्ती के बाद विशिष्ट मण्डल से जिला प्रशासन के आला अधिकारियों से वार्ता की।
प्रशासन रहा चाकचौबन्द
किसानों के महापडाव को देखते हुये पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह चाकचौबन्द रहा। जहां से किसानों का काफीला गुजरा उस रास्ते भर भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया था। यातायात व्यवस्था को भी सुचारू किया गया। कलेक्टर परिसर को पूरी तरह आरएस जवानों ने अपने कब्जे में लेकर तथा कचहरी परिसर के सारे गेट बन्द कर दिये थे जिसमें दूपहीया व तीपहीया वाहनों को पूरी तरह रोका गया। क्योकि किसानों ने सडक पर अपना डेरा डाल रखा था। कोई घटना न हो इसलिए पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी सभा के आसपास निगरानी कर रहे थे।
मेरे भाजपा में जाने से पवित्र होगी भाजपा
किसानों की समस्याओं को लेकर आये दौसा सांसद किरोडीमल मीणा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुये कहा कि किसानों को पूरा हक मिलना चाहिए। उन्होनें कहा कि अगर में भाजपा में जाऊगा तो भाजपा पवित्र हो जाएगी। अभी भाजपा मेली है पर भाजपा में जाऊवगा लेकिन पत्रि होने पर जाऊगा। उन्हानें बताया कि किसान जो आन्दोलन कर रहे है वो पूरी जायज है।