जयपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा स्वास्थ्य चेतना यात्रा की प्रगति की समीक्षा Bikaner Hindi Bikaner News, Bikaner Latest News, Bikaner Hindi News, Bikaner English News, Business News">
जयपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा स्वास्थ्य चेतना यात्रा की प्रगति की समीक्षा Bikaner Hindi News : khabarexpress.com : The news portal of North India
हनुमानगढ २२ दिसम्बर ! जिले में चल रही स्वास्थ्य चेतना यात्राा के २२ व दिन शुक्रवार को ग्राम पंचायत डबलीवास मिढा रोही में आयोजित शिविर व स्वास्थ्य कैम्पों की राज्य सरकार के स्तर से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा समीक्षा की गई । निदेशालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य (आइ.ई.सी.) की उप निदेशक डाँ. अनिता अग्रवाल ने जयपुर में बैठे-बैठे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा डबलीवास मिढा रोही के माध्यमिक विद्यालय परिसर में स्वास्थ्य चेतना यात्राा शिविर में आए ग्रामीणों, जन प्रतिनिधियों व लाभांवितों से सीधा संवाद कायम किया । जयपुर एवं डबलीवास मिढा रोही के बीच ई-गवर्नेस एवं सूचना प्रौद्योगिकी के कमाल से निर्मित संवाद सेतु के जरिए एक घण्टे से ज्यादा समय तक सूचनाओं का प्रवाह व प्रत्यक्ष संवाद जारी रहा ।
जिले की ओर से अतिरिक्त जिला कलक्टर(प्रशासन) श्री जे. पी. बुनकर, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री बी. एल. मेहरडा, उपखण्ड अधिकारी श्री रतन सिंह लाम्बा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाँ. सुशीला चौधरी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक श्रीमती कमला शर्मा ने यात्राा में संचालित की जा रही गतिविधियों, जन कल्याण व जागरूकता के लिए विशिष्ट प्रयासों तथा ग्रामीणों को लाभांवित करने के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी को राजधानी तक सीधे पहचाया । जबकि जयपुर में उपस्थित उप निदेशक डाँ. अग्रवाल ने डबलीवास मिढा रोही में धरातल पर सम्पादित की जा रही गतिविधियों का सजीव प्रसारण देखा व कई बिन्दुओं पर जानकारी ली ।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन ) श्री जे. पी. बुनकर ने बताया कि जिले में आम लोगों को स्वास्थ्य चेतना यात्राा के माघ्यम से काफी राहत मिल रही है तथा यात्राा के प्रति लोगों में उत्साह है । श्री बी. एल. मेहरडा ने बी.पी.एल. परिवारों को स्वास्थ्य कार्ड वितरण की योजना की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक पंचायत में जितने भी बी.पी.एल. परिवार है , उन्हें हैल्थ कार्ड वितरित किए जा रहे हैं । शिविर प्रभारी श्री लाम्बा ने कैम्पों के दौरान आयोजित की जाने वाली रस्सा कस्सी व स्वस्थ मां व स्वस्थ बच्ची स्पर्धाओं के बारे में बताया । इस पर डॉ. अग्रवाल ने पूछा कि रस्सा कस्सी स्पर्धा में जीतता कौन है । इस पर प्रभारी ने जानकारी दी कि अमूमन तो गांव वाले जीतते है, मगर कभी कभार कर्मचारी भी जीत का सेहरा बांध लेते हें । वीडियो कॉन्फे्रंसिंग के माध्यम से डॉ. अग्रवाल ने स्वस्थ माँ का खिताब जीतने वाली श्रीमती अमरजीत कौर व स्वस्थ बच्ची का खिताब जीतने वाली साढे तीन वर्षीय ममता से भी बातचीत की व उन्हें बधाई दी ।
उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुशीला चौधरी से पूछा कि यात्राा में कोई समस्या या दिक्कत तो नहीं है , इस पर डाँ. चौधरी ने यात्राा के सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संचालन की जानकारी दी। इसके अलावा अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. के. अग्रवाल, राजस्थान हैल्थ सिस्टम डवलपमेंट प्रोजेक्ट के जिला परियोजना समन्वयक श्री प्रीत मोहिन्द्र सिंह, विकास अधिकारी राम निवास बाबल, पत्राकार श्री राजेन्द्र गुम्बर व श्री पृथ्वीराज शर्मा, मक्कासर के सरपंच श्री गणपत राम बारूपाल, डबलीवास मिढा रोही की सरपंच श्रीमती तेज कौर, डॉ. एम. पी. सिंह तथा अन्य ग्रामीणों ने भी स्वास्थ्य चेतना यात्रा के बारे में अपने विचारों व अनुभवों को जयपुर तक पहचाया ।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय बावरियों की ढाणी के प्रांगण में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में आस पास के गंावों के सैकडों ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । वीडियो कॉन्फे्रंसिंग की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए वी. सी. वैन के कार्मिकों के साथ जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री विश्वनाथ शर्मा व जिला सूचना विज्ञान सहायक श्री परविन्दर सिंह ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया । इस अवसर पर जयपुर से आये सांख्यिकी निदेशालय के उप निदेशक श्री श्याम सिंह मीणा , जिला संाख्यिकी अधिकारी श्री ओ. पी. मांझू, तहसीलदार श्री होशियार सिंह, नायब तहसीलदार श्री ओ. पी. सहारण सहित रथ संख्या १ के चिकित्सक व अन्य कार्मिैक भी उपस्थित थे ।