बांसवाडा, २२ दिसम्बर/जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिले में विशाल रोजगार मेले के आयोजन हेतु कार्यकारी समिति का गठन किया गया है। जिसमें १७ सदस्यों का मनोनयन किया गया है।
कार्यकारी समिति में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन), सहायक निदेशक खादी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका, प्रबन्धक बांसवाडा(सिन्टेक्स), प्रबन्धक(मयूर मिल लोधा), प्रबन्धक(भीलवाडा मेलबा डेविट लिमिटेड मोरडी), शाखा प्रबन्धक भारतीय जीवन बीमा निगम, प्रबन्धक (सहारा इण्डिया), प्रबन्धक(अनुजा निगम), प्राचार्य( औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान), प्राचार्य(पोलीटेक्निक कॉलेज), उपनिदेशक(महिला विकास प्राधिकरण), प्रबन्धक (ग्रामीण विकास ट्रस्ट) तथा जिला रोजगार अधिकारी को सदस्य मनोनीत किया गया है। जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक सदस्य सचिव होंगे।