समस्याओं के निराकरण के लिए कार्यवाही के निर्देश
22 Dec
2007, 1612 Hrs
जिला कलक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने जिले में अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अधीन ४ प्रकरणों में ५५ हजार रूपए की सहायता राशि वितरण करने की स्वीकृति जारी की है।
Add comment
Mail
Print
Write
to Editor
हनुमानगढ, २२ दिसम्बर । जिला कलक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने जिले में अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अधीन ४ प्रकरणों में ५५ हजार रूपए की सहायता राशि वितरण करने की स्वीकृति जारी की है। उन्होंने बताया कि गुडियां के कालूराम को १ हजार , न्यौलखी के अमरा राम को २ हजार , अयालकी के महावीर मेघवाल को २ हजार रुपए तथा घोटडा खालसा निवासी मीरा को बकाया सहायता राशि के ५० हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। राशि का भुगतान सम्बन्धित तहसीलदार के माध्यम से किया जाएगा।
राजस्थान अनुसूचित जाति एवं जनजाति व पिछडी जाति शिक्षक संघ की विभिन्न मांग व समस्याओं के निराकरण के लिए जिला कलक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) को कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं । जिला कलक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि २४ दिसम्बर सोमवार को समस्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों एवं उनके स्थापना लिपिकों की बैठक आयोजित कर समस्याओं का समाधान करे तथा इसकी प्रगति रिपोर्ट से अवगत करावें ।
|