मेसी फुटबाल की सर्वोच्च संस्था-फीफा द्वारा इस सम्मान से नवाजे जाने वाले अर्जेटीना के पहले खिलाड़ी हैं। मेसी ने काका, जावी, एंद्रे इनिएस्ता और पिछले साल के विजेता क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पीछे छोड़ते हुए इस वर्ष इस सम्मान को हासिल किया।मेसी को सोमवार को ज्यूरिख में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान इस सम्मान से नवाजा गया। 22 वर्ष के इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी के टीम में रहते बार्सिलोना ने पिछले वर्ष यूरोप के सबसे बड़े फुटबाल टूर्नामेंट-चैम्पियंस लीग पर कब्जा किया था।सम्मान हासिल करने के बाद मेसी ने सबका धन्यवाद किया। मैं अपने साथियों और उन सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं, जो पिछले कुछ वर्षो से मेरे साथ जुड़े रहे हैं।"इस अवसर पर फीफा ने अपनी पेशेवर टीम-फीफाप्रो इलेवन की घोषणा की।