माकपा पहले स्वयं के गिरेबां मे झांके
23 Jan
2008
Add comment
Mail
Print
Write
to Editor
सूरतगढ, (का.स.) एसएफआई ने नंदी ग्राम का सच विषय पर विभिन्न पार्टियों व संगठनों द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन पर तीव्र प्रतिक्रिया करते हुए उन्हें स्वयं के गिरेवान में झांकने की सलाह दी है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि साम्प्रदायिक पार्टियां व संगठन नंदी ग्राम (पं. बंगाल) की घटना को मुद्दा बनाकर माकपा पर निशाना साध रही है जबकि रावला-घडसाना सोहेला (टोंक) व गोधरा दंगों का सच इससे भी भयानक है। एसएफआई व डीवाईएफआई के जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि नंदी ग्राम की घटना को नकारात्मक रूप से प्रस्तुत किया जा रहा है जबकि न्यायालय ने भी इस सम्बंध में क्लीन चिट दे दी है।
|