KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Post Your Trade Lead free at leading online business place - rajb2b.com

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now
Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


हाल-ए-सूरतगढ २२ मार्च
23 Mar 2008

Add comment          Mail          Print          Write to Editor


Educational Short Stories in Hindi

शहीद हेमूं कालाणी की जयन्ती धूमधाम से मनायी
सूरतगढ(विकास यादव),  शहीद हेमूं कालाणी की जयन्ती धूमधाम से मनायी गयी। सिंधी समाज रविवार सुबह से ही शहीद हेमूं कालाणी की प्रतिमा पर भव्य साज सज्जा में जूट गया। इस अवसर पर दीपक भागनाणी व निकिता सारस्वत के देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये। पूजा सुलेलाल सिंधी पंचायत के सचिव डॉ. अर्जनदास सेवकानी, उपाध्यक्ष धर्मदास आसवानी, सिन्धू सभा सचिव जगदीश आसवानी, कोषाध्यक्ष गोरधन दास मागनाणी, छत्तुमल लालवानी, मनोहरलाल लोकवाणी, मुरली आसवानी, रूपचन्द गगूंजा, लीलाराम लोकवाणी, मोहनलाल, परमानन्द, सतीश ने हेतु की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। इसके बाद अग्रवाल धर्मशाला में रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें युवाओं ने बढ-चढ कर हिस्सा लिया।

मनीराम मेघवाल के  मरणोपरांत नैत्रदान
सूरतगढ(विकास यादव), शहर के 50 वर्षीय मनीराम मेघवाल के मरणोपरांत रविवार को नैत्रदान करवाए गये। महावीर इन्टरनेशनल की प्ररेणा से भाई रेवतराम मेघवाल (पार्षद), पुत्रों प्रेमकुमार, राजेश भूराराम व भतीजे रवि कुमार की स्वीकृति मिलने पर नरेन्द्र चाहर ने मृतक के नैत्र उत्सारित किये।

बलिदान दिवस पर भगतसिंह, राजगुरु व सुखदेव को पुष्पांजलि भेंट
सूरतगढ(विकास यादव), एसएफआई तथा भारत की जनवादी नौजवान सभा ने आज भगतसिंह, राजगुरु व सुखदेव के बलिदान दिवस के अवसर पर शहीद भगतसिंह हॉल में तीनों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया। नौजवान सभा के राज्य कमेटी सदस्य ललित शर्मा ने कहा कि वर्तमान में बढती साम्राज्यवादी ताकतों का मुकाबला करने के लिए शहीद भगतसिंह के विचारों का प्रचार करना आवश्यक हो गया है। एसएफआई के राजेश भादू ने कह कि नौजवानों को चमक-दमक से प्रभावित हुएबिना सरदार भगतसिंह केबताए मार्ग पर चलकर सामाजिक परिर्तन की राह प्रशस्त करी चाहिए। सभा के महा सचिव गौवर्धन शर्मा ने कहा कि शहीद भगतसिंह की विचारधारा से ही नव भारत कानिर्माण हो सकता है। विचार गोष्ठी में एसएफआई के तहसील सचिव राजकुमार सैन नौजवान सभा के तहसील अध्यक्ष कालूराम बूडिया ने भी विचार रखे। गोष्ठी में सचिव ओमप्रकाश जयपाल, मनोहरलाल बिश्ा*ाई, जीतू शर्मा सहित बडी संख्या में नौजवान व छात्र उपस्थित थे।
शहीद-ए-आजम भगतसिंह के बलिदान दिवस पर शहीद भगतसिंह युवा मंच द्वारा भगतसिंह को पुष्पांजलि अर्पित की गई। मंच सदस्यों ने भगतसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को याद किया गया। सत्यपाल युवक, महावीर भोजक, मदन ओझा, नरेन्द्र सिंह भाटी, महेन्द्र सिंह भाटी ने सर्वप्रथम माल्यार्पण कर इन्कलाब के नारे लगाये। इस अवसर पर सत्यनारायण ओझा, गुमानसिंह भाटी, आनन्द ओझा, जितेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह भाटी, विजय शंकर, जयसिंह, प्रहलाद जाखड, मुकेश, राकेश, शक्ति सिंह, संदीप चौहान, विक्रम सोनी, हितेश, दीपक, अंकित दुग्गड, रवि ओझा, पंकज पारीक व कपिल पारीक उपस्थित थे।


रेणु सोनी दहेज हत्याकाण्ड मे को लेकर सूरतगढ मे भी आन्दोलन
सूरतगढ(विकास यादव),रेणु सोनी दहेज हत्याकाण्ड में सरदारशहर के बाद यहां भी आंदोलन शुरू करने की घोषणा दी गई। नागरिक  संघर्ष समिति की हुई बैठक में मंगलवार को शहर बंद रखकर एसडीएम कार्यालय के समक्ष बेमियादी महापडाव व आमरण अनशन शुरू करने का निर्णय लिया गया। संघर्ष समिति के संयोजक पालिकाध्यक्ष इकबाल मोहम्मद कुरैशी की अध्यक्षता में शनिवार को करणानी धर्मशाला में हुई। बैठक में सरदारशहर में अनशन पर बैठे। पूर्व विधायक गुरुशरण छाबडा को प्रशासन द्वारा बल पूर्वक उठाने की निंदा की गई। इस पर आंदोलन को जारी रखने की घोषणा करते हुए कहा गया कि प्रशासन आंदोलन को कुचलने का कितना भी प्रयास कर ले। जब तक मांगें स्वीकार नहीं होंगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर रेणु सोनी की मौत के जिम्मेदार दोषियों को गिरफ्तार करने, बेरहमी से लाठीचार्ज करने के दोषी सरदारशहर के उपखण्ड अधिकारी संजय जैन व रतनगढ की पुलिस उप अधीक्षक श्रीमती दीक्षा कामरा को निलम्बित करने, लाठीचार्ज के बाद निर्दोष लोगों पर दर्ज झूठे मुकदमें वापिस लेने तथा दहेज हत्याकाण्ड की जांच श्रीगंगानगर-हनुमानगढ जिले के किसी अधिकारी से करवाने की मांग की गई। इस अवसर पर तय किया गया कि 25 मार्च को सूरतगढ बंद रखने के साथ उपखण्ड कार्यालय पर अनिश्चितकालीन पडाव डाला जाएगा। इसी दिन श्रीमती सावित्री देवी शर्मा आमरण अनशन पर बैठेगी। बैठक में जिला प्रमुख पृथ्वीराज मील, राजेन्द्र भादू, महेन्द्र नागर, मदन ओझा, श्याम मोदी, एन.डी. सेतिया, श्रीमती राजेश सिडाना, श्रीमती रजनी मोदी, महावीर भोजक, वेदप्रकाश सोनी, मनजीत कौर, पार्षद हरीश सेखसरिया, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष रायबहादुर ताखर, माकपा सचिव लक्ष्मण शर्मा, सफी मोहम्मद, सुनील बिश्ा*ोई, भीमराज जोशी सहित बडी तादाद में शहरवासी उपस्थित हुए।

समारोह पूर्वक मनाई लोहिया की जयंती
सूरतगढ(विकास यादव),डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती अग्रसेन धर्मशाला में समारोह पूर्वक मनाई गई। मुख्य अतिथि जनता दल जिलाध्यक्ष चिरंजीलाल चौधरी ने डॉ. राममनोहर लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण किया। समाजवादी चिंतक दिलात्म प्रकाश जैन, चिरंजीलाल चौधरी, सुभाष गुप्ता ने डॉ. लोहिया के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विचार रखे। इस अवसर पर अग्रवाल समाज समिति संरक्षक जगदीश प्रसाद खेतरवाल, संरक्षक सुशील अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष दीनदयाल खेतरपाल, सुशील गुप्ता, मोहन गुप्ता, सुनील सिंगल, सुशील गुप्ता, सुशील सरावगी, नीरज चौधरी, प्रसन्ना कुमार सामन्त, गौवर्धन दास, पवन ओझा, नन्दू झंवर, नवल भोजक, शिव सारडा ने डॉ. लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित किये।


उत्साह व उमंग के साथ मनाई होली
सूरतगढ(विकास यादव),होली का त्योहार इलाके में उमंग व उत्साह के साथ मनाया गया। लोगों ने परस्पर रंग लगाकर होली की मुबारकबाद दी। होलिका दहन शहर में परम्परागत रूप से किया गया। सैनी मौहल्ला में परम्परागत होलिका दहन किया गया। प्रहलाद की स्थापना नगरपालिका अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद कुरैशी व उपाध्यक्ष विनोद पाटनी ने की। इसके बाद विधिवत पूजा अर्चना के उपरांत होलिका दहन किया गया। इसके अलावा राष्ट्रीय उत्थान रामलीला मैदान में होलिका दहन भाजना नेता जयप्रकाश सरावगी, डॉ. अरविन्द बंसल व पत्रकार करणीदान सिंह राजपूत ने किया। इसी तरह रेलवे पार सहित अन्य मौहल्लों में भी सामूहिक होलिका दहन किया गया। लोगों ने होलिका की अग्नि में पापड आदि सेक कर प्रसाद के रूप में बांटे। धुलण्डी के दिन दोपहर तक लोगों ने रंग-गुलाल परस्पर लगाकर होली का लुत्फ उठाया। हालांकि इस बार बाजारों में रौनक कम दिखाई दी। जिला प्रमुख पृथ्वीराज मील ने अपने निवास पर धुलण्डी के दिन कार्यक्रम आयोजित किया।  इस अवसर पर श्रवण जोडा एण्ड पार्टी के अलावा अन्य कलाकारों ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोगों ने शिरकत कर होली की खुशियां बांटी। व्यापार मण्डल की ओर से होली के पहले दिन हर वर्ष की भांति स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में अनाज मण्डी के व्यापारियों सहित सामाजिक, राजनैतिक संगठनों के पदाधिकारियों, पत्रकारों आदि ने भाग लिया। व्यापारी रायचंद डागा ने व्यापारियों को होली की मस्ती से सराबोर टाइटल दिये। इस दौरान उपस्थित जने पेट के बल हंसते रहे। व्यापार मण्डल की ओर से आयोजित चंग-धमाल प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। शहर के कलाकारों ने चंग की थाप  पर आकर्षक धमालें प्रस्तुत कर वाहवाही बटौरी। अध्यक्ष मोहनलाल डेलू ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इण्डियन म्यूजिकल ग्रुप के तत्वावधान में होली के त्योहार पर ‘रंग दे गुलाल’ कार्यक्रम हर्ष कॉन्वेंट स्कूल प्रांगण में मनाया गया। इस अवसर पर अध्यक्षता प्रधानाध्यापक अनिल धानुका ने की, जबकि मुख्य अतिथि लक्ष्मण शर्मा और विशिष्ट अतिथि पार्षद जगदीश मेघवाल व मोहनलाल जावा थे। नीरज सोनी ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। इसके अलावा भावना शर्मा, प्रियंका सोनी, तनीशा खान, अक्षिता, राजश्री, शुभम सोमानी, मेहमान कलाकार धनपत सोनी, संस्था के निर्देशक कुलदीपराय बोहरा ने अपनी प्रस्तुतियां दी। मंच संचालन दिनेश जगरवाल ने किया। पुराना बाजार में महामुर्ख सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें कई हस्तियों ने शिरकत कर कार्यक्रम को रोमांचित कर दिया।  श्री ब्राह्मण धर्मशाला में रविवार को श्री खाण्डल विप्र समाज का होली स्नेह मिलन समारोह ओमप्रकाश मांटोलिया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। स्नेह मिलन के पश्चात सर्वसम्मति से समाज का अध्यक्ष पुनः किशन नवहाल को निर्वाचित किया गया। हरिराम मंगलहारा ने आय-व्यय का ब्योरा दिया तथा उपस्थित सदस्यों ने समाज के उत्थान पर चर्चा की। अध्यक्ष किशनलाल नवहाल ने कहा कि कार्यकारिणी का गठन शिघ्र ही किया जायेगा।

पिल्लरों के घटिया निर्माण पर रोष
सूरतगढ(विकास यादव), नगर युवक कांग्रेस की बैठक उपाध्यक्ष रमेश स्वामी की अध्यक्षता में आहूत की गई। इस अवसर पर वार्ड नं. 17 में स्थित गंदे पानी के गड्ढे की तारबंदी के लिए बनाये जा रहे पिल्लरों के घटिया निर्माण पर रोष व्यक्त किया गया। कहा गया कि घटिया निर्माण के चलते अधिकांश पिल्लर तो टूट भी गये हैं। घटिया निर्माण के कारण तारबंदी औचित्यहीन हो जायेगी। इसके खिलाफ सोमवार को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। बैठक में निर्मल पारीक, गुरमीत सिंह, बजरंग सिहाग, हैप्पी सिंह, मोहन, राहुल शर्मा, इन्द्रपाल ढूकिया, प्रकाश, रवि राठौड आदि ने सम्बोधित किया।

चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन रविवार को
सूरतगढ(विकास यादव), किशनपुरा आबादी में जयहिन्द सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। जिला प्रमुख पृथ्वीराज ने रिबन काटकर शिविर का उद्घाटन किया। शिविर के मुख्य अतिथि जिला प्रमुख पृथ्वीराज मील, विशिष्ट अतिथि महावीर इन्टरनेशनल के अध्यक्ष संजय बैद, शिक्षाविद् मांगीलाल शर्मा, शिव सेना उप जिला प्रमुख ओम राजपुरोहित तथा जयहिन्द सेवा समिति के सचिव पृथ्वीराज स्वामी थे। अध्यक्षता जयहिन्द सेवा समिति के संरक्षक शंकरलाल भादू ने की। अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर संजय बैद ने रक्तदान तथा नेत्रदान के बारे में विस्तार से बताया। मांगीलाल शर्मा ने कहा कि शिक्षा के अच्छे संस्कार मिलते हैं। मातृशक्ति अगर शिक्षित होगी तो अपने अधिकारों का भी पूरा ज्ञान होगा। ओम राजपुरोहित ने कहा कि ऐसे आयोजनों से आम जनता को काफी लाभ मिलता है। पृथ्वीराज स्वामी ने शिविर के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि जिला प्रमुख पृथ्वीराज मील ने कहा कि अध्ययन करना जरूरी है और उससे ज्यादा जरूरी है उस पर चिन्तन करना। श्री मील ने शिविर की सार्थकता बताते हुए कहा कि प्यासा कुएं के पास जाता है परन्तु आज तो कुआं प्यासे के पास आया है। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों से जानना बहुत जरूरी है। पेयजल की समस्या के समाधान हेतु भी प्रयास करने की बात कही गई। धरती पुत्र सेवा समिति के अध्यक्ष पार्षद श्रवण स्वामी ने कहा कि जनसेवा हेतु और आगे भी कार्य योजना बनाकर ऐसे शिविर लगाये जाएंगे। इसमें दवाइयों का भी निःशुल्क वितरण किया गया।
इस शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एन.एल. वर्मा, फिजिशियन डॉ. जयंत व्यास तथा बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पी.सी. चुघ ने सेवाएं दी। जयहिन्द सेवा समिति के अध्यक्ष बृजमोहन स्वामी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। शहर की स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी भी उपस्थित हुए। शिविर  में किशनपुरा आबादी तथा आस-पास के निवासियों ने सहयोग दिया। इसमें नेत्ररोग के 80, सामान्य रोग के 70 तथा बाल रोग के 35 रोगी लाभान्वित हुए। संचालन धर्मप्रेमी तोलाराम स्वामी ने किया।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

२२
मार्च


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Bollywood actress- Riya sen


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares