KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Search Business Contacts in Rajb2b.com Indian's Trade Directory of Manufacturers, Dealers, Retailers, Exporters, Importers

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

UniqueIdea.net Softwares SMS Jokes Poems Story Time Pass Facts

Search Photo  
RSS Monday, February 13, 2012


श्रीगंगानगर नगर विकास न्यास करेगा शहर के विकास के लिए 1323 लाख रूपये
23 Apr 2008

नगर विकास न्यास की बजट बैठक श्रीमती सीमा पेडीवाल अध्यक्ष नगर विकास न्यास श्रीगंगानगर की अध्यक्षता में बुधवार को सम्पन्न हुई।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


Pelagian e-Dictionary: Hindi to English and Enlgish Dictionary width=

 UIT Chairperson Seema Pediwal and Mahesh pediwal presenting UIT Budgetश्रीगंगानगर, सीमा पेडीवाल ने बताया कि गत वित्तीय वर्ष कुल ११६८.७७ लाख रूपये खर्च किए गए। आगामी वर्ष २००८-०९ का बजट ३६५४ लाख रूपये का पारित किया गया जिसमें शहर में विकास कार्यो पर १३२३ लाख रूपये व्यय किये जाएंगे। सिवरेज कार्य के तहत चक १ एफ में मुरब्बा नम्बर १८-१९ में भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही आखरी चरण में है। धारा ६ (१७) के आदेश हो चुके है और इसी माह बजट में प्रकाशन होने की संभावना है। सब कुछ ठीक रहा तो मई-०८ माह में जमीन का कब्जा लेकर राज्य सरकार को सोंप दिया जाएगा। उन्होने बताया कि ओडिटोरियम के निर्माण के तहत ओडिटोरियम के निर्माण हेतु भूमि का चयन सद्भावना नगर की स्वीकृत स्कीम में सूरतगढ-पदमपुर बाईपास कॉमर्शियल ब्लॉक साईज ५४२ गुणा २०० फुट  में ओडिटोरियम निर्माण हेतु किया गया है। इसके निर्माण हेतु प्रथम में ५० लाख रूपये का प्रावधान रखा गया है।

सीमा पेडीवाल ने बताया कि एस.एस.बी. रोड को शुरू से अन्त तक डिवाईडर बनाकर चौडा किया जाएगा एवं गौरव पथ का दर्जा दिया जाएगा। इसके निर्माण के लिए ५० लाख रूपये का प्रावधान रखा गया है।

महेश पेडीवाल ने बताया कि मीरा मार्ग से अग्रसेन चौक तक की तरफ जाने वाली सडक को चौडा किया जाएगा जिस पर २५ लाख रूपये का प्रावधान रखा गया है। नेशनल हाईवें नम्बर १५ पर बाईपास पर चौडा करने एवं इस पर डिवाईडर बनाकर लाईटे लगाई जाने की परमिशन लेकर निर्माण करवाया जाएगा। इस पर ७५ लाख रूपये काप्रावधान रखा गया है। गरीब लोगों को ८० मकान आर्थिक दृष्टि से कमजोर आय वर्ग हेतु आवास निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी जिस पर ३० लाख रूपये खर्च करने का प्रावधान रखा गया है। ग्रीन व क्लीन गंगानगर अभियान के तहत इसी माह से वृक्षारोपण अभियान प्रारम्भ किया जाएगा। सूरतगढ नेशनल हाईवें से रामगढिया चौक होते हुए सीधा पदमपुर रोड तक सडक निकालने की योजना है।

उन्होने बताया कि शहर के सौन्दर्यकरण के अन्तर्गत नगर परिषद की सहमति से नेहरू पार्क, ताराचन्द वाटिका (पुरानी आबादी) का सौन्दर्यकरण किया जाएगा। इस वित्तीय वर्ष में नगर विकास न्यास क्षेत्र की सफाई के लिए १५ लाख रूपये वार्षिक नगर विकास न्यास नगर परिषद को देना प्रारम्भ करेगा। सद्भावना नगर में नगर विकास न्यास की तरफ से लगभग ५० लाख रूपये की लागत से पी.एच.ई.डी. के माध्यम से ओवर हैड टैंक का निर्माण किया जाएगा।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: Ganaganagar UIT development Budget

Pelagian Dictionary

नगर
विकास
न्यास
करेगा
शहर
विकास
लाख
रूपये


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Kumar Sahil and Sneha Ullal


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares