बीकानेर, निरन्तर अदेयतन के पश्चात नवीनतम जारी मतदाता सूची के अनुसार बीकानेर लोक सभा की आठ विधान सभा क्षेत्र के 13 लाख 80 हजार 450 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग सात मई को कर सकेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्रेया गुहा ने बताया कि खाजूवाला विधान सभा क्षेत्र में 18 अप्रेल के बाद जारी सूची में 1 लाख 59 हजार 913, बीकानेर पश्चिम में 1 लाख 60 हजार 10 व बीकानेर पूर्व विधान सभा क्षेत्र में 1 लाख 67 हजार 363 मतदाता है। उन्होंने बताया कि जिले की कोलायत विधान क्षेत्र में अब मतदाताओं की संख्या 1 लाख 75 हजार 391, लूणकनसर में 1 लाख 75 हजार 209, श्रीडूंगरगढ में 1 लाख 74 हजार 647 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे।
गुहा ने बताया कि नोखा विधान सभा क्षेत्र में 1 लाख 91 हजार 61 मतदाता तथा बीकानेर लोक सभा क्षेत्र की श्रीगंगानगर जिले की अनूपगढ विधान सभा क्षेत्र में 1 लाख 76 हजार 856 मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि जिले की सात विधान सभा कुल मतदाताओं की संख्या 12 लाख 3 हजार 594 है।