www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
Looking Suitable Software for your Business
Pelagian Softwares Restaurant Photo Colour Lab Wool - Stock Yellow Pages
Jewellery PS Accounting e-Dictionary Payroll
Download Trial Now
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
 
Search Photo  
RSS Feed
05 December 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Election |
Free News on your website


आधारभूत संपत्तियों के पुनरूद्धार के लिए नियमों में परिवर्तन, जिलों को ३१ करोड आवंटित
23 Jul 2007

Add comment          Mail          Print          Write to Editor



 Educational Short Stories in Hindi

हनुमानगढ, २३ जुलाई। राज्य सरकार ने बाढ एवं अन्य आपदा के समय क्षतिग्रस्त होने वाली आधारभूत संपत्तियों के पुनरूद्धार कार्य को आपदा राहत कोष (सी.आर.एफ.) के नये मापदंडों के अनुसार निश्चित समय सीमा में पूरा कराने के लिए नियमों में संशोधन किया है। आपदा राहत कोष के नये मापदंडों के अनुसार आधारभूत संपत्तियों के पुनरूद्धार कार्य तीस दिन में पूरा कराना होता है। वर्तमान नियमों में निविदा प्रक्रिया को पूरा करने में समय लगने को देखते हुए राज्य सरकार ने सार्वजनिक निर्माण वित्तीय एवं लेखा नियम (पी.डब्ल्यू.एफ. एण्ड ए.आर.) में आवश्यक संशोधन किया गया है। संशोधन के अनुसार निविदा के स्थान पर जिलाधीश की अध्यक्षता में एक समिति गठित होगी जो यह तय करेगी कि काम किस दर पर कराना है। इस संशोधन से क्षतिग्रस्त संपत्तियों क पुनरूद्धार कार्य को अपेक्षित गति मिल सकेगी। आपदा प्रबन्धन एवं सहायता विभाग ने हाल ही बाढ से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनरूद्धार के लिए ३१ करोड रुपये से अधिक की राशि जारी की है। इसके अलावा साढे सात लाख रुपये मानव एवं मवेशियों की दवा के लिए आवंटित किये गये हैं। सडकों की मरम्मत के लिए ७ करोड २६ लाख रुपये, बांध एवं तालाब के लिए २ करोड ५६ लाख, जलप्रदाय योजनाओं के लिए ५ करोड ५१ लाख, विद्युत तंत्र के लिए ३ करोड २२ लाख तथा राजकीय भवनों की मरम्मत के लिए ४ लाख २६ हजार रुपये आवंटित किये गये हैं। इसी तरह नगरपालिकाओं की सडकों के लिए २ करोड १६ लाख, कृषि मंडी की सडक के लिए ४३ लाख १० हजार, घरों की मरम्मत के लिए ६ करड ४१ लाख तथा खोज एवं बचाव के लिए ३ करोड ४० लाख रुपये आवंटित किये गये हैं। सडकों की मरम्मत के लिए बाडमेर को २०.३५, गंगानगर को १८.७२, जैसलमेर के ०.५०, जालौर को २५.००, जोधपुर को २०६.६४, नागौर को ७१.१२, पाली को २८३.८० तथा उदयपुर जिले को १००.०० लाख रुपये की राशि दी गई है। इसी तरह बांध एवं तालाब मरम्मत के लिए भरतपुर को ६.४०, गंगानगर को १०.००, जैसलमेर को ५.२५, जालौर को १०.००, पाली को २००.०० तथा टोंक को २५.०० लााख रुपये आवंटित किये गये हैं। जलप्रदाय योजनाओं के पुनरूद्धार के लिए जालौर को २०.००, जोधपुर को ३६१.८६ तथा पाली जिले के १७०.०० लाख रुपये, विद्युत तंत्र सुधार के लिए बाडमेर को १२२.५०, जोधपुर को ७९.६३ तथा पाली को १२०.०४ लाख रुपये और राजकीय भवन सुधार के लिए जैसलमेर को ४.२६ लाख रुपये दिये गये हैं। नगरपालिक की सडकों की मरम्मत के लिए गंगानगर को १५३.०८ तथा पाली को ६३.०० लाख रुपये, कृषि मंडी सडकों की मरम्मत के लिए जोधपुर को १३.१० तथा पाली को ३०.०० लाख रुपये दिये गये हैं। खोज एवं बचाव के लिए जयपुर को ६.७० तथा मुख्य अभियंता कोटा को ३३४.०० लाख रुपये आवंटित किये गये हैं। जोधपुर एवं पाली को २०३-२०३ लाख, गंगानगर को ६४.००, सिरोही को ३३.००, नागौर को ३१.००, झालावाड को १३.००, जालौर को १०.००, हनुमानगढ को ९.००, बीकानेर को ६.०० लाख तथा शेष जिलों को तीन-तीन लााख रुपये की राशि घरों की मरम्मत के लिए दी गई है। मानव दवाईयों के लिए ३.९० तथा मवेशियों की दवा के लिए ३.६० लाख रुपये आवंटित किये गये हैं।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:
Post Free Classified Ad Now www.rajb2b.com
Related Latest  

Top Story of The Day
Latest Articles

Chief Minister Vasundhara Raje casting her vote in Jhalrapatan

Search Job, Vaccancy at www.rajb2b.com

Neha Dhupia


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com