www.khabarexpress.com |
|
| 05 December 2008 |
Forum
| Wallpapers | Photo
Gallery | Business | Entertainment
| Education | Sports
| Article | City | Election | |
डूंगरपुर २३ जुलाई/ जिले में ऊर्जा क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित करने, प्रशंसनीय सेवा और कुशल कार्य निष्पादन योग्यता के लिए अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, डूंगरपुर के अधिशासी अभियंता बीएल जैन को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है। ऊर्जा दिवस पर जयपुर में आयोजित एक समारोह में जैन को डूंगरपुर जिले में कृषि कनेक्शन, राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना, जनजाति बस्ती विद्युतीकरण, राजस्व लक्ष्य, फीडर रिनोवेशन कार्य समेत कई क्षेत्रों में शत प्रतिशत उपलब्धियों के साथ अव्वल आने पर मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे द्वारा ट्राफी और योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर, श्रीमत पाण्डे, योगेन्द्रसिंह माथुर समेत चारों विद्युत कम्पनियों के प्रमुख मौजूद थे। जिला कलेक्टर नीरज के.पवन ने भी सोमवार को अपने कार्यालय में जैन को राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त करने के लिए बधाई दी और कहा कि जिले में ऊर्जा क्षेत्र की प्रगति और उपलब्धियों उनकी कार्यकुशलता का परिणाम है।
|
Top Story of The Day Latest Articles
|
Education Special |
All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives
| Sitemap | Can't
see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel
Festival 2007, Vartmaan Sahitya,
Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com
| khabarexpress.com
| uniqueidea.net
| hindinotes.com