KhbarExpresswww.khabarexpress.com

India Yellow Pages - rajb2b.com

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

UniqueIdea.net Softwares SMS Jokes Poems Story Time Pass Facts

Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


केमिस्ट एसोसियेशन ने की कलेक्टर से मुलाकात
23 Jul 2007

निराधार व बेबुनियाद शिकायत करने वाले शख्स के विरूद्ध कार्रवाई का आग्रह


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


डूंगरपुर २३ जुलाई/ जिला केमिस्ट ऐसोसियेशन, डूंगरपुर के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिला कलेक्टर नीरज के. पवन से मुलाकात की और नकली दवा के कारोबार के संबंध में निजी टेलीविजन चैनल को की गई निराधार शिकायत के लिए जिम्मेदार शख्स के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करने का आग्रह किया है। आज प्रातः जिला केमिस्ट ऐसोसियेशन के अध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में मिले संगठन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें बताया गया है कि जिले के समस्त दवा विक्रेताओं का दवा व्यवसाय संचालन पारदर्शी एवं दवा ट्रेड नियमों व अनुशासन के आधार पर हो रहा है, इसके उपरान्त भी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दवा व्यवसायी स्वस्तिक मेडिकल एण्ड प्रोविजनल स्टोर के विरूद्ध समाचार चैनल ’आज तक‘ में झूठी शिकायत कर प्रतिष्ठान की छवि को नुकसान पहुंचाया है। अज्ञात शख्स की खुरापात से डूंगरपुर शहर के सभी केमिस्टों को दुष्परिणाम भोगना पडा है जिसकी भरपाई करना मुश्किल है। ज्ञापन में उन्होंने कलेक्टर से आग्रह किया है कि जिला प्रशासन नकली दवा कारोबार के संबंध में मिथ्या, निराधार एवं बेबुनियाद शिकायत करने वाले शख्स को चिन्हित कर चैनल की सहायता से बेनकाब करे एवं उसके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लावे ताकि भविष्य में कोई भी शरारती तत्व इस तरह की झूठी शिकायत न करें। ऐसोसियेशन के पदाधिकारियों ने जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी द्वारा २१ जुलाई को की गई जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया स्वस्तिक मेडिकल एण्ड प्रोविजनल स्टोर एवं अन्य समस्त मेडिकल स्टोर्स की चैकिंग में सब कुछ सही पाया गया है। उन्होंने आग्रह किया कि लिहाजा प्रशासनिक स्तर पर समाचार चैनल आज तक को इसकी रिपोर्ट प्रेषित की जाए एवं झूठी शिकायत से दवा ट्रेड पर लगे दाग को धोया जा सकें। प्रतिनिधिमण्डल में अध्यक्ष भूपेन्द्र उपाध्याय के साथ ही उपाध्यक्ष मुकेश श्रीमाल, सचिव देवराम मेहता, पूरणमल दावडा, संजय गांधी आदि सम्मिलित थे। कलेक्टर ने केमिस्ट ऐसोसियेशन पदाधिकारियों की बात को तसल्ली से सुना और आश्वस्त किया है कि इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

एसोसियेशन
कलेक्टर
मुलाकात


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Dekhta hai tu kya ....


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares