सेवा संस्थान की ओर से आज बीकानेर जयपुर हाइवे रोड पर वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत की गई। अभियान की शुरूआज राजस्थान प्रदेश काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ बुलाकीदास कल्ला ने पेड लगाकर की। इस अवसर बीकानेर के जिला प्रमुख रामेश्वर डूडी और लूणकरणसर विधायक वीरेन्द्र बेनीवाल ने भी अपने हाथों से पेड लगाकर अभियान की शुरूआत की। सेवा संस्थान के त्रिलोक नारायण कल्ला ने बताया कि संस्थान बीकानेर जयपुर हाइवे, बीकानेर जोधपुर हाइवे, बीकानेर जैसलमेर हाइवे, बीकानेर गंगानगर हाइवे
सहित पूगल व गाडवाला सब हाइवे पर भी पेड लगाएगा। त्रिलोकी कल्ला ने बताया कि संस्थान की ओर से इन रोड पर पंद्रह किलोमीटर तक पेड लगाए जाएंगे। संस्थान के बारे में जानकारी देते हुए कल्ला ने कहा कि संस्थान इसके साथ साथ समाजसेवा से जुडे सभी कार्य करेगा। इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बी डी कल्ला ने कहा कि संस्थान का यह हरियाली भरा प्रयास आने वाले समय में काफी रंग लाएगा और इस क्षेत्र को हरा भरा बनाएगा। बीकानेर के जिला प्रमुख रामेश्वर डूडी ने इस मौके पर कहा कि सेवा संस्थान का प्रयास काबिले तारीफ है और संस्थान की ओर से किए जा रहे कार्य समाज को नई दिशा प्रदान करेंगे। लूणकरणसर विधायक वीरेंन्द्र बेनीवाल ने इस मौके पर कहा कि सेवा संस्थान का पौधे लगाने का यह प्रयास अनुकरणीय है तथा एक पेड सौ पुत्र समान है और संस्थान से प्रेरणा लेकर जिले के लोग पेड लगाने की ओर प्रेरित होंगे। इस अवसर पर बीकानेर नगर परिषद के सभापति मकसूद अहमद ने भी अपने हाथों से एक पेड लगाया।
इस अवसर पर सेवा संस्थान के सचिव श्री चन्द्र प्रकाश गहलोत उपाध्यक्ष श्री नरेश चुघ उपाध्यक्ष सोहन लाल गट्टाणी कोषाध्यक्ष अजय सेठिया ने भी पौधा रोपण किया । इस अवसर पर देहात काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण कडवासरा, काँग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष हुलासचंद भूतडा, वरिष्ठ पार्षद कर्णपालंसंह शेखावत, जिला काँग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बाबू जय शंकर जोशी, जिला काँग्रेस कमेटी बीकानेर के सचिव अनवर अजमेरी, ब्लॉक काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष साजिद सुलेमानी, राजीव यूथ कमेटी के अध्यक्ष अनिल कल्ला, उद्योगपति सुनील रामपुरिया, नरपत सेठिया, कमल कल्ला, खजांची मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलाब गहलोत, डॉ तनवीर मालावत, डॉ विजय चलाना, गुरूबालक ओझा, डॉ बृजरतन जोशी, हरिनारायण व्यास, एडवोकेट श्रीकांत व्यास सहित बीकानेर जिले के प्रसिद्व उद्योगपति, व्यवसायी, समाजसेवी, समाजिक कार्यकर्ता, पार्षद व गणमान्यस लोग उपस्थित थे।