स्काउट गाईड स्थानीय संघ कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
23 Jul
2007
२५ जुलाई को संगोष्ठी व २६ को पुनाली में होगा वार्षिक अधिवेशन
डूंगरपुर २३ जुलाई/ राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाईड स्थानीय संघ डूंगरपुर की कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को राउप्रावि पांतला में संपन्न हुई। बैठक में स्काउट गाईड गतिविधियों में संघ की सक्रियता और वर्ष भर की गतिविधियों के सफलतापूर्वक आयोजन के संबंध में विचार विमर्श किया गया। इस दौरान ग्रुप संभाल एवं स्काउटर गाईडर रोवर, रेंजर की भूमिका को प्रभावी बनाने पर बल दिया गया । पदाधिकारियों द्वारा दिल्ली जम्बूरी २००७-०८ के लिए स्थानीय संघ से दो पेट्रोल स्काउट्स एवं एक पेट्रोल गाईड्स भेजने के प्रस्ताव लिए गए । बैठक में स्थानीय संघ सचिव भूपेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि २५ जुलाई को सोम कमला आंबा बांध स्थल पर स्काउटर गाईडर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा वहीं २६ जुलाई को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुनाली में वार्षिक अधिवेशन रखा गया है। बैठक में गौरीशंकर मावि प्रधानाध्यापक महिपालसिंह चौहान, दिग्विजय चौबीसा, पवन कुमार जोशी ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक पन्नालाल सुथार, कचरूलाल पाटीदार, मुख्तार अहमद, भुराराम, मौजूद थे।
|