प्रभारी मंत्री श्री सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी बुधवार को बैठक लेंगे
23 Jul
2007
हनुमानगढ २३ जुलाई। जिले के प्रभारी मंत्री व कृषि राज्य मंत्री श्री सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी बुधवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में बीस सूत्री कार्यक्रम की जून माह की प्रगति की समीक्षा करेंगे। यह बैठक जिला कलैक्ट्रेट सभागार में ११ बजे से आरम्भ होगी। जिला कलेक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को इस बैठक से सम्बंधित सभी सूचनाएं मंगलवार तक जिला कलैक्ट्रेट के कमरा नम्बर २०४ में भिजवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
|