डूंगर कॉलेज विभिन्न विषर्यो की आवेदन तीथि तीन अगस्त
23 Jul
2009
बीकानेर, राजकीय डूंगर कॉलेज में एम.एस.सी पूर्वार्द्ध रसायन शास्त्रा, भौतिक शास्त्रा, वनस्पतिशास्त्रा, प्राणी शास्त्रा, भू गर्भ शास्त्रा एवं गणित विषयों में प्रवेश के लिए आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 3 अगस्त है।
कॉलेज प्राचार्य डा. पी.आर.ओझा के अनुसार भौतिक , रसायन, वनस्पति, प्राणी व भूगर्भ शास्त्रा में 20-20 तथा गणित में 40 स्थान के लिए आवेदन प्रस्तुत करने के लिए अलग-अलग विभागों में आवेदन करने होंगे। एक विषय के लिए दिया प्रवेश आवेदन पत्रा दूसरे विषय के लिए स्थानान्तरित नहीं किया जाएगा।
डा.ओझा ने कि प्राप्त आवेदन पत्रों की वरीयता सूची का प्रकाशन 6 अगस्त को शाम 4 बजे किया जाएगा। अस्थाई वरीयता सूची पर आपति का लिखित अनुरोध 7 अगस्त को दोपहर दो बजे तक स्वीकार किया जाएगा। संशोधित वरीयता सूची का प्रकाशन 8 अगस्त को दोपहर सवा बारह बजे किया जाएगा तथा केन्द्रीकृत कॉउसिंलिंग 10 अगस्त को सुबह साढे दस बजे कॉलेज के विज्ञान भवन में होगी । आवेदन पत्रा कॉलेज की लेखा शाखा से पूर्वान्ह ग्यारह बजे से दोपहर दो बजे तक कार्य दिवसों में प्राप्त किए जा सकते है।
|