KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Post Your Property free

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

Search any word's definition online at pelagiandictionary.com

Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


ऊंट उत्सव के दौरान पुष्प वर्षा
23 Jul 2009

Add comment          Mail          Print          Write to Editor


 

ऊंट उत्सव के दौरान पुष्प वर्षा

बीकानेर। जिला कलेक्टर श्रेया गुहा ने कहा कि आगामी ३० दिसम्बर २००९ से १ जनवरी २०१० तक होने ऊंट उत्सव को प्रभावी बनाने के लिए अधिक से अधिक देशी विदेशी सैलानियों को जोडने के लिए बडे पैमाने पर विभिन्न विभाग के अधिकारी कार्य शुरू कर दें। जिला कलेक्टर कक्ष में तीन दिवसीय उत्सव की तैयारियों के संबंध में बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं साथ ही ३१ दिसम्बर की रात को वर्ष विदाई व नये वर्ष के आगमन को ध्यान में रखते हुए वृहद स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व आतिशबाजी की जाए। ऊंट उत्सव के पहले दिन मिस्टर बीकाणा व मिस मरवण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाए। प्रतियोगिता में सीनियर व जूनियर दो वर्गों में करवाई जाए। समारोह के उद्घाटन मौके पर वायु सेना के हैलीकॉप्टरों से पुष्प वर्षा करवाई जाए। गुहा ने कहा कि इसके लिए अभिलेखागार व म्यूजियम में भी रखे पुरातत्व महत्व के अभिलेखों व वस्तुओं का महत्व उजागर करने की विशेष व्यवस्था की जाए। बैठक में बताया गया कि ३० दिसम्बर को डॉ करणी सिंह स्टेडियम में ऊंट उत्सव के दौरान ऊंट नृत्य, ऊंटनी दूहने की प्रतियोगिता, ऊंट की बाल कटाई, राजस्थान लोक गीत व नृत्य के कार्यक्रम सायं सात से नौ बजे तक आयोजित होगी। उत्सव के दूसरे दिन लाडेरा गांव में कुश्ती, कबड्डी, धोरा दौड, महिलाओं की म्यूजिकल चेयर व अग्नि नृत्य का आयोजन होगा साथ ही पुलिस, नगर निगम, नगर विकास न्यास, जिला उद्योग केन्द्र, परिवहन आदि अधिकारियों को सफल बनाने के लिए आवश्यक सहयोग देने निर्देश दिये। बैठक में अनेक अधिकारी मौजूद थे। पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक हनुमानमल आर्य ने उत्सव के बारे में जानकारी दी।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: festival

Pelagian Dictionary

उत्सव
दौरान
पुष्प
वर्षा


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Vidhya Ballan


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares