www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
 
Search Photo  
RSS Feed
05 December 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Election |
Free News on your website


क्षेत्रिय उप निदेशक श्री पीसी मावर गुरुवार पीलीबंगा में कार्यवाही का जायजा लिया
23 Aug 2007

पीलीबंगा में गुरुवार को २० लोगों ने स्वेच्छा से अपने २५ अतिक्रमण हटाए


Add comment          Mail          Print          Write to Editor



Writers, Columnist, Cartoonist, Photo-Journalist Invited to send their Contributions

हनुमानगढ, २३ अगस्त। स्थानीय  निकाय विभाग के क्षेत्रिय उप निदेशक श्री पीसी मावर ने गुरुवार को पीलीबंगा का दौरा कर माननीय उच्चतम न्यायालय के  निर्णय की अनुपालना में  लोगों द्वारा स्वेच्छा व प्रशासन के सहयोग से हटाने जा रहे अतिक्रमण की स्थिति  का जायजा लिया। पीलीबंगा के नगरपालिका कार्यालय में उन्होंने  उपमहानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक श्री शंकरलाल शर्मा, उपखण्ड अधिकारी श्री भंवरलाल वर्मा नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी श्री किशनाराम सेंगवा के साथ  बैठक लेकर सुप्रीम कार्ट के निर्णय की पालना के लिए मौके पर सम्पादित कार्यो की जानकारी ली।  उन्होंने अतिक्रमण हटाने के लिए अतिरिक्त जेसीबी मशीनों, डम्पर लोडर, की आवश्यकता के  के बारे में फीड बैक लते हुए उन्हे शीघ्र उपलब्ध कराने की बात कही। साथ ही श्री मावर ने मौके  पर मेडिकल टीम व अन्य प्रकार की चिकित्सा सुविधा, विद्युत मीटरों को शिफट करने की प्रगति तथा अन्य  आवश्यक कार्यो  की जानकारी ली।  बाद श्री मावर ने खरलिया रोड पर लोगों द्वारा स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने के लिए आवेदन के जल्द प्रशासन की देखरेख में जेसीबी मशीनों द्वारा हटाए जा रहे  अतिक्रमण के कार्य का मौके पर जायजा लिया।
  मौके पर उपस्थित पीलीबंगा नगरपालिका के उपाध्यक्ष श्री अरविन्द जोशी ने उन्हें अवगत कराया कि सभी सम्बन्धित पक्ष सुप्रीम कार्ट के निर्णय की पालना करने में सहयोग प्रदान कर रहे है।  श्री जोशीने अवगत कराया कि  जनता व प्रशासन के तालमेल से  सहानुभूतिपूर्वक अतिक्रमण हटाए जा रहे है। बाद मे खरलिया रोड पर सीज ७७ दुकानों के  प्रतिनिधियों ने श्री मावर से मुलाकात की तथा दुकानदारों की रोजगार से सम्बन्धित समस्या के बारे में  अवगत कराया। इस पर श्री मावर ने उन्हें बताया कि  उनके पुर्नवास व पुर्नस्थापना के लिए सरकार के स्तर पर विचार विमर्श चल रहा है तथा इसके बारे में  शीघ्र ही निर्णय होगा। उन्हने कहा कि  जो भी निर्णय होगा उनके अनुसार पालना करवाई जाएगी।  प्रतिनिधियों  में शामिल श्री  सुभाष कुमार व मनसाराम आड ने बैठक में सभी दुकानदारों द्वारा प्रशासन का सहयोग करते हुए माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णय की पालना की मंशा से अवगत कराते हुए कहा कि  उनके पुर्नवास के लिए कोई निर्णय शीघ्र करवाया जाए, वे पूरी तरह से अतिक्रमण हटाने में सहयोग के लिए तैयार है।
पीलीबंगा में गुरुवार को २० लोगों को स्वेच्छा से अपना अतिक्रमण हटाने के लिए उनके आवेदन पर निःशुल्क जेसीबी मशीन तथा अन्य संसाधन उपलब्ध कराए गए, जिस पर उन्होंने अपने अतिक्रमण हटा लिए इनमें कई बहुमंजिला भवनों से सम्बंधित अतिक्रमण भी शामिज थे। उन्होंने बताया कि नेहरु धर्मशाला रोड पर भजनलाल, बलविन्द्र सिंह, ओमप्रकाश, साधुराम ने अपनी दो-दो दुकानें, लीलाधर, हरविलास, जगराजसिंह, हाकमसिंह, प्रेम कुमार,रमेश कुमार, अनील कुमार, भोलूराम तथा गिरधारी ने अपनी दुकानें,डॉ. हमीरसिंह गली में नरेश कुमार,श्रीराम, विजयचन्द ने अपनी दुकानें व सुनील कुमार की दो दुकानें तथा धनराज ने अपने आवासीय भवन का अतिक्रमण हटाने के लिए उपलब्ध कराई गई निःशुल्क जेसीबी मशीन से अपने अतिक्रमण हटा लिए। इन लोगों को निःशुल्क जेसीबी तथा अन्य संसाधन उपलब्ध कराए गए तथा उन्होंने प्रशासन की मौजूदगी में अपने अतिक्रमण हटाए।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:
Want to Sell your old Car or Bike? Post Free Classified Ad Now at www.rajb2b.com
Related Latest  

Top Story of The Day
Latest Articles

Chief Minister Vasundhara Raje casting her vote in Jhalrapatan

Educational Short Stories in Hindi

Neha Dhupia


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com