www.khabarexpress.com |
| 21 November 2008 |
Forum
| Wallpapers | Photo
Gallery | Business | Entertainment
| Education | Sports
| Article | City | Election | |
समूचा गांव संकटग्रस्त, बडी तादात में कच्चे मकान ध्वस्त, भेडों-बकरियों की अकाल मौत बीकानेर, २३ अगस्त। बीती रात हुई बरसात ने यहां कोलायत तहसील के गांव बीठनोक में इस कदर कहर बरपाया कि समूचा गांव संकट में आ गया। रात भर लगी रही तेज वर्षा के कारण पानी के बहाव से खेतों के बंधें टूट गये और जलमग्न के हालात पैदा हो गए, इस दौरान प्रभावित ग्रामीणों में हा-हाकरा मच गया। इस भीषण घटनाक्रम में करीब तीन दर्जन कच्चे पक्के मकान ध्वस्त हो गए, बरसाती कहर की चपेट में आई सैकडों भेड बकरियां और गायें भी अकाल मौत का शिकार बन गयी। बरसात के कहर से बचने के लिए लोग अपने बीवी, बच्चों और मवेशियों को लेकर धोरो पर चढ गए। इस दौरान छः-सात फीट तक पानी भर गया। बरसाती कहर का शिकार हुए इस गांव की इत्तला मिलने के बाद जिला कलेक्टर सहित उपखण्ड अधिकारी तहसील सहित अनेक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुँच गए। और राहत बचाव कार्य शूरू कर दिया।
|
Top Story of The Day Latest Articles
|
Education Special |
All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives
| Sitemap | Can't
see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel
Festival 2007, Vartmaan Sahitya,
Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com
| khabarexpress.com
| uniqueidea.net
| hindinotes.com