हनुमानगढ - सूरतगढ मार्ग पर शुक्रवार से वाहनों का मार्ग परिवर्तित होगा
23 Aug
2007
Add comment
Mail
Print
Write
to Editor
हनुमानगढ , २३ अगस्त। पीलीबंगा में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के मध्यनजर शुक्रवार से हनुमानगढ - सूरतगढ मार्ग पर चलने वाले वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा। इन वाहनों के पीलीबंगा से गुजरने पर प्रतिबंध रहेगा। गुरुवार शांम को पीलीबंगा में अतिक्रमण हटाने के कार्य की प्रगति की समीक्षा के लिए जिला कलक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा व जिला पुलिस अधीक्षक श्री एच जी राघवेन्द्र सहासा द्वारा ली गई बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया। सूरतगढ से आने वाले वाहनों को गोलूवाला व कैंचिया होते हुए हनुमानगढ तथा हनुमानगढ से सूरतगढ की ओर जाने वाले वाहनों को कैंचिया गोलूवाला होते हुए सूरतगढ की ओर संचालित किया जाएगा।
|