www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
Looking Suitable Software for your Business
Pelagian Softwares Restaurant Photo Colour Lab Wool - Stock Yellow Pages
Jewellery PS Accounting e-Dictionary Payroll
Download Trial Now
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
 
Search Photo  
RSS Feed
05 December 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Election |
Free News on your website


राज्य सरकार व भारती फाउण्डेशन नई दिल्ली के बीच समझौता
23 Aug 2007

राजस्थान एज्यूकेशन इनिसिएटिव


Add comment          Mail          Print          Write to Editor



 Educational Short Stories in Hindi

जयपुर,  २३ अगस्त। राजस्थान एज्यूकेशन इनिसिएटिव कार्यक्रम के अंतर्गत गुरूवार को राजस्थान सरकार एवं भारती फाउण्डेशन नई दिल्ली के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
समझौते पर प्रमुख शासन सचिव, स्कूल शिक्षा एवं संस्कृत विभाग, श्री सुधीर भार्गव एवं भारती फाउण्डेशन, नई दिल्ली के अध्यक्ष श्री बद्री अग्रवाल ने हस्ताक्षर किये। इसके अंतर्गत जयपुर व अलवर व जिले के ५० प्राथमिक विद्यालयों में ढांचागत विकास, शिक्षा की गुणवत्ता एवं जन भागीदारी के कार्य सम्पादित किये जायेंगे। यह समझौता राज्य सरकार की पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के अंतर्गत निष्पादित किया गया है।
समझौते के अंतर्गत जयपुर जिले के आमेर ब्लाक के ढण्ड क्लस्टर के २५ विद्यालयों तथा अलवर जिले के नीमराना ब्लाक के क्लस्टर कायसा के ७ प्राथमिक विद्यालय, कानावास क्लस्टर के १३ प्राथमिक विद्यालय व जनकसिंह पुरा के ५ प्राथमिक विद्यालयों को भारती फाउण्डेशन ने अपनाया है। इन विद्यालयों में भारती फाउण्डेशन द्वारा राज्य सरकार के सर्व शिक्षा अभियान के उद्देश्यों तथा शत-प्रतिशत बच्चों के नामांकन, ठहराव एवं शिक्षा की गुणवत्ता हेतु आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
इस प्रकार अब तक राजस्थान एज्युकेशन इनिसिएटिव के तहत २४ संस्थाओं के साथ समझौता कर राज्य में सर्व शिक्षा अभियान को गतिशील बनाने की कार्यवाही की जा रही है। इस अवसर पर आयुक्त, राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद् श्रीमती शुभ्रासिंह व विशेषाधिकारी (आर.ई. आई.) राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद् श्री सी.एस. बेनीवाल व भारती फाउण्डेशन की ओर से श्री चेतन कुमार व श्री आनन्द मोहन भी उपस्थित थे।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:
Post Free Classified Ad Now www.rajb2b.com
Top Story of The Day
Latest Articles

Chief Minister Vasundhara Raje casting her vote in Jhalrapatan

Search Job, Vaccancy at www.rajb2b.com

Neha Dhupia


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com