दुआ मांगने का महीना रमजान शुरू
23 Aug
2009
बीकानेर। भूखे व प्यासे रहकर अला ताला से दुआ मांगने के लिए तथा दीन दुखियों तथा निर्धनों की खुशी के लिए रमजान माह के दौरान निभाई जाने वाली रस्मों की शुरूआत हो चुकी है इसके लिए मस्जिदों में नमाज अता करने के लिए मुस्लिम समाज के सैकडों लोग एकत्रित हुए और इबादत शुरू की। आज से महीने भर लोग रोजे रखेंगे तथा इस दौरान दीन दुखियों तथा गरीब लोगों को अपनी आमदनी में से दान देने का क्रम भी शुरू हो गया है। रमजान के महीने में लोग पूरे माह रोजे रखते हैं तथा अल्लाह से इबादत करते हैं कि देश में अमन चैन कायम रहे। रमजान के दौरान लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि वे रमजान माह के दौरान विद्युत कटौती में रियायत बरतने के लिए पत्र भी प्रेषित किया है।
|