बीकानेर के नागल को राजीव गांधी समरसता अवार्ड
23 Aug
2009
जयपुर। बीकानेर के लक्ष्मी नारायण नागल को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए नई दिल्ली के आंध्र प्रदेश भवन में समरसता संस्था द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह ने समरसता अवार्ड से सम्मानित किया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्म दिवस सप्ताह के अंतर्गत दिल्ली में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में नागल को भारत के पूर्व चुनाव आयुक्त जी. वी. जी. कृष्णा मूर्ति ने शॉल ओढाकर और अभिनंदन पत्र व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। नागल ने आयुर्वेदिक जडी बूटियों द्वारा डायबिटिज के रोगियों की सेवा का बीडा उठाया और चूर्ण बनाकर हजारों रोगियों की सेवा कर चुके हैं।
|