रामदेवरा पैदल यात्रियों के लिए सेवा शिविर
23 Aug
2009
बीकानेर। श्रीरामदेव मित्र मंडल कोलकाता की ओर से हर वर्ष की भांति इस बार भी रामदेवरा पैदल यात्रियों की सेवार्थ के लिए भोजन, चिकित्सा, पेयजल आदि की व्यवस्था की गई है। इस सेवा शिविर का उद्घाटन दियातरा में ट्रस्टी भंवरलाल डागा द्वारा किया गया। इस संबंध में रामदेव मित्र मंडल के सुरेन्द्र व्यास ने बताया कि इस सेवा शिविर में रोटी, सब्जी, पुलाव, कढी की प्रसादी प्रदान की जाएगी। शिविर के उद्घाटन अवसर पर दुर्गादत व्यास, पूनमचंद व्यास, पुनीत रंगा आदि मौजूद थे। साथ ही मंडल द्वारा पैदल यात्रियों के लिए रामदेव मित्र मंडल की धर्मशाला रामदेवरा में 37 कमरों की व्यवस्था की गई है जिसमें भोजन इत्यादि की समुचित व्यवस्था होगी।
|