व्यवसाई अपने कार्य को ईमानदारी व निष्ठा से करें :सावनसुखा
23 Oct
2007
बीकानेर मूल के कोलकाता प्रवासी व देश के प्रमुख जवाहरात व्यवसाई रूपचंद सावनसुखा का मंगलवार को बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल कार्यालय परिसर में विभिन्न संगठनों की ओर से सम्मान किया गया।

बीकानेर, २३ अक्टूबर। बीकानेर मूल के कोलकाता प्रवासी व देश के प्रमुख जवाहरात व्यवसाई रूपचंद सावनसुखा का मंगलवार को बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल कार्यालय परिसर में विभिन्न संगठनों की ओर से सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि प्रमुख उद्योगपति शिव रतन अग्रवाल उर्फ फन्ना बाबू ने कहा कि श्री सावनसुखा ने अपने कार्य व्यवहार से जवाहरात के क्षेत्र में देश विदेश में बीकानेर का नाम रोशन किया है। उन्होंने सावनसुखा से कहा बीकानेर में भी जेम एवं ज्वैलरी के व्यवसाय को प्रतिष्ठित करने के लिए कदम उठाए। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल जैसे संगठनों के माध्यम से इस व्यवसाय को वैज्ञानिक तरीके से प्रतिष्ठत करें।
विशिष्ट अतिथि बडाबाजार सर्राफा एसोसिएशन के मंत्री पन्नालाल खजांची ने कहा कि सावनसुखा ने जवाहरात व्यवसाय जगत को अपने ईमानदारी, कर्तव्य निष्ठा से प्रतिष्ठित किया है। युवा पीढी को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
जिला उद्योग संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैयालाल बोथरा ने कहा कि बीकानेर के ज्वैलरी व्यवसाय को सही मार्ग दर्शन व दिशा प्रदान करने के लिए सावनसुखा जैसे प्रमुख व्यवसाइयों का सहयोग आवश्यक है।
अपने सम्मान में श्री सावनसुखा ने कहा कि व्यवसाई अपने कार्य को ईमानदारी व निष्ठा से करें। कार्य को सही तरीके से वैधानिक तरीके से करें । उन्होंने बीकानेर में स्वर्ण आभूषण व्यवसाय को बढावा देने में अपना पूर्ण सहयोग देने का भी आश्वासन दिया। कार्यक्रम संयोजक गेवर चंद मुसरफ व अतिथियों ने सावनसुखा को शाल, श्रीफल व साफा पहनाकर सम्मानित किया। मुसरफ ने भी अपने विचार प्रकट किये।
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के उपाध्यक्ष श्रीधर शर्मा ने सावन सुखा का परिचय दिया। उन्होंने बताया कि सावनसुखा को जेम व ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशान काउंसिल अवार्ड, डायमंड ट्रेडिंग कॉरपोरेशन की ओर से बेस्ट शो रूम अवार्ड आदि अवार्ड मिल चुके है। सावनसुखा कोलकाता जोहरी मंडल के पूर्व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जेम एवं ज्वैलरी एसोसिएशन, धर्मकांटा एसोसिएशन के साथ अनेकों व्यापारिक व सामाजिक संस्थाओं से जुडे है।
समारोह में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के महामंत्री दिलीप भाई पारिख, बीकानेर स्वर्णकार
वेलफेयर सोसायटी के संरक्षक व तेलीवाडा सर्राफा बाजार के अध्यक्ष बजरंग सोनी की ओर से शिवकुमार सेानी ने, पूर्व पार्षद आदर्श शर्मा, सुशील थिरानी, तोलाराम पेडवाल, पापड भुजिया मैन्यू फैक्चरिंग एसोसिएशन के मक्खन अग्रवाल, मावा एसोसिएशन के हेतराम गौड, इलैक्ट्रिक ट्रेड के पवन देवाणी, राजेन्द्र डीडवानियां, दाल मील एसोसिएशन के पवन पच्चिसिया, अनुराग कोठारी, साधुमार्गी जैन संघ के राजेन्द्र गोलच्छा, चिंतामणी मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष निर्मल धारीवाल, प्लास्टर एसेासिएशन के हरिगोपाल शर्मा, माणक कोचर, रत्नेश्वर विकास समिति के कैलाश सोनी, पवन पारख सहित अनेक गणमान्य नागरिकों व व्यवसाइयों ने श्री सावन सुखा का पुष्पमालाओं से स्वागत किया।
|