KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Search Business Contacts in Rajb2b.com Indian's Trade Directory of Manufacturers, Dealers, Retailers, Exporters, Importers

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now
Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


प्रदेश में मातृ व शिशु मृत्यु दर में कमी अच्छा संकेत - चिकित्सा मंत्री
23 Oct 2007

Add comment          Mail          Print          Write to Editor


जयपुर, २३ अक्टूबर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिगम्बर ंसंह ने कहा है कि राज्य में शुरू की गई जननी सुरक्षा योजना के अच्छे परिणाम मिलने लगे हैं और चिकित्सा संस्थाओं में प्रसवों की संख्या में हुई भारी बढोतरी से राज्य में मातृ व शिशु मृत्यु दर में आई गिरावट प्रान्त के लिए अच्छे संकेत हैं।
चिकित्सा मंत्री सोमवार को भरतपुर जिले के नगर कस्बे में करीब ४५ लाख रुपये लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के जीर्णोद्धार व नवीनीकृत भवन के लोकार्पण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने  कहा कि गत तीन वर्ष में किये गये प्रयासों का परिणाम है कि अब राजस्थान स्वास्थ्य सेवाओं की दृष्टि से बीमारू प्रदेश नहीं रहा अपितु अब राजस्थान भी ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की दृष्टि से देश के ७ प्रान्तों में गिना जाता है। उन्होंने  कहा कि सरकार का प्रयास है कि दूरदराज के गांव ढाणी में बैठे गरीब तक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाये और उसे इसके लिए दो-तीन किलोमीटर से अधिक नहीं जाना पडे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण चिकित्सा संस्थानों के साथ ही उन्हें सुदृढीकरण और आधुनिकतम चिकित्सीय उपकरणों से सुसज्जित किया गया है और यह कार्य निरन्तर जारी रहेगा।
चिकित्सा मंत्री ने जिले के चिकित्सा संस्थानों के सुदृढीकरण की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि उनका प्रयास है कि भरतपुर जिला ना केवल चिकित्सा सुविधा की दृष्टि से अपितु जिले का सर्वांगीण विकास भी हो। उन्होंने विकास कार्यों में आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर विकासोन्मुखी सोच के साथ सभी से सक्रिय सहयोग का आग्रह किया और कहा कि भरतपुर में शीघ्र निजी क्षेत्र में मेडीकल कॉलेज की स्थापना के लिए अमेरिका में बसे भारतीय मूल के चिकित्सकों से प्रथम दौर की बात भी की जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि भरतपुर में मबाईल सर्जीकल यूनिट स्थापित की गई है जिसका पहला शिविर कुम्हेर में २८ नवम्बर को लगेगा। उन्होंने कहा कि यह यूनिट हर साल हर ब्लाक में दो मेगा निःशुल्क शिविर लगायेगी जिसमें हर तरह के आपरेशन होंगे। उन्होंने कहा कि प्रान्त में मोबाईल मेडीकल यूनिट तैयार करने हेतु ५२ बस खरीदी जा रही है जिसमें से एक भरतपुर को दी जायेगी। उन्होंने नगर अस्पताल को रैफरल में क्रमोन्नत करने व एम्बूलेस शीघ्र उपलब्ध कराने का विश्वास भी दिलाया।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय विधायक श्री मोहम्मद माहिर आजाद ने गत तीन वर्ष में राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में हुए संगठित प्रयासों को सराहते हुए कहा कि यह पहला मौका है जब कोई चिकित्सक चिकित्सा मंत्री है और इसका लाभ राजस्थान को मिला है। उन्होंने नगर अस्पताल में स्त्री रोग, बाल रोग व नेत्र रोग विशेषज्ञ नियुक्त करने व अस्पताल को रैफरल में क्रमोन्नत करने का आग्रह भी किया।
इसके बाद चिकित्सा मंत्री ने सीकरी स्थित राजकीय चिकित्सालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया और भवन के लिए २४ लाख रुपये और स्वीकृत कराने की घोषणा की। उन्होंने सीकरी में गोविन्दगढ रोड पर निर्मित सडक का लोकार्पण भी किया।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

मातृ
शिशु
मृत्यु
दर
कमी
अच्छा
संकेत
चिकित्सा
मंत्री


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Indian Baby


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares