गौ सेवा हितार्थ अलका श्रीजी के सानिध्य में होगा सुन्दरकाण्ड पाठ
23 Oct
2007 धार्मिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य गौ संरक्षण एवं नत्थानी गोचर विकास हेतु गोचर भूमि पर सेवण घास
बीकानेर २३, अक्टूबर। आज हुई पत्रकार वार्ता में अकाल राहत पर अध्यक्ष बृजमोहन किराडू ने बताया कि बीकानेर के गजनेर रोड के पास स्थापित नथाणिया गोचर भूमि को जो कि बीरानी है भूमि पर बरसाती पानी के कारण बहुउपयोगी अमुल्य ’’सेवण घास‘‘ उग चुकी है। इसके उपयोगी होने, और अधिक पैदावार तथा सरकार का इस और ध्यान आकर्षण दिलाने की गोचर भूमि में और कब्जे या नये स्थापन कराने के उद्देश्य से संत श्री अलका श्रीजी के सानिध्य में सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन रखा गया है। शरद पूर्णिमा के दिन नथाणियां गोचर भूमि, हनुमान मठ, दो कोसी प्याऊ के पास, गजनेर रोड पर रखा गया है। इस धार्मिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य गौ संरक्षण एवं नत्थानी गोचर विकास हेतु गोचर भूमि पर सेवण घास लगाने का है। इस अवसर पर गौधाम महातीर्थ आनन्दवन पथमेडा के संत श्री दत्त शरणानन्द जी महाराज भी पधार रहे है।
समारोह की मुख्य अतिथि राजमाता सुशीला कुमारी होगी।