बीकानेर, संभाग स्तर पर हाईर्काट बैच कि मांग को लेकर अधिवक्ताओ का संर्घष लगातार जारी है। धरनें क चलतें आज ६८ दिन हो गये है। धरने के साथ साथ क्रमिक अनशन भी आज ५४ वें दिन जारी रहा। आज क्रामिक अनशन में नंद किशोर राठी, विष्णु प्रकाश भादाणी, राजेश गहलोत, धनश्याम उपाध्याय, नीलकमल स्वामी, शिव प्रकाश भादाणी, रीतेश महात्मा, इनकें साथ सामाजिक कार्यक्रता सरेश बेलचा, सुरेश जोईया, भी अधिवक्ताओं कें साथ का्रमिक अनशन पर बैठे। अधिवक्ताओं को अभी तक ३५० सस्थाओं का समर्थन दिया है। आज समर्थन देने इंगानप के पदाधिकारियों ने भंवर लाल पुरोहित के नेतृत्व में अपना समर्थन बार अध्यक्ष अजय पुरोहित को सौंपा संर्घष समिति के अध्यक्ष आरके दास गुप्ता ने बताया कि आगामी ३० अक्टूबर को संभाग स्तर पर बन्द रखा जायेगा। बीकानेर के साथ अजमेर व कोटा भी बन्द रहेगें। गुप्ता ने बताया की बन्द के साथ चक्काजाम भी किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग टोलियां बनाकर संभाग के हर स्तर पर भेजी जा रही है।
अधिवक्ताओं का संर्घष जारी