www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
India Yellow Pages - rajb2b.com
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
 
Search Photo  
RSS Feed
05 December 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Election |
Free News on your website


अगले वर्ष ३० हजार नये शिक्षकों की भर्ती होगी
23 Nov 2007

शिक्षा राज्यमंत्री प्रो.वासुदेव देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार ने प्राथमिक शिक्षा के सार्वजनीकरण के लिए कई सकारात्मक कदम उठाये हैं और अगले वर्ष नियुक्त किये जा रहे ३० हजार नये शिक्षकों से इसमें और अधिक स्थायित्व आएगा।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor



PSAccounting

जयपुर, २३ नवम्बर। शिक्षा राज्यमंत्री प्रो.वासुदेव देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार ने प्राथमिक शिक्षा के सार्वजनीकरण के लिए कई सकारात्मक कदम उठाये हैं और अगले वर्ष नियुक्त किये जा रहे ३० हजार नये शिक्षकों से इसमें और अधिक स्थायित्व आएगा।
 प्रो.देवनानी गुरुवार को उदयपुर जिले की झाडोल पंचायत समिति के राजकीय उ.प्रा.विद्यालय लुणियारा के क्रमोन्नयन अवसर पर ओडा में आयोजित पंचायत समिति स्तरीय प्राथमिक खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि पद से सम्बोधित कर रहे थे।
 उन्होंने कहा कि सरकार ने चार वर्षों में ३० हजार स्कूल खोले है। अब किसी भी बालक को एक कि.मी. की दूरी से ज्यादा चलकर स्कूल नही जाना पडता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा पर सर्वाधिक ध्यान देते हुए अब तक रिकार्ड एक लाख शिक्षकों की भर्ती की है और अगले वर्ष ३० हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान लोक सेवा आयोग से चयनित १९ हजार प्रशिक्षित शिक्षकों की अगले माह नियुक्ति कर दी जाएगी।
 प्रो.देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। उसने जो कहा है वो पूरा किया। उन्होंने कहा कि ३ हजार ८०० और प्राथमिक विद्यालयों को उच्च प्राथमिक विद्यालय में क्रमोन्नत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा राज्य को शिक्षित, स्वस्थ और विकसित राज्य की श्रेणी में लाने के अनुरूप कार्य करते हुए २३ करोड की राशि व्यय कर अब आठवीं कक्षा तक के बालक-बालिकाओं को मिड-डे-मील योजना के तहत विद्यालयों में ही गरमागरम भोजन उपलब्ध कराना शुरु कर दिया है।
 उन्होंने ओडा में प्राथमिक विद्यालयी बालक-बालिकाओं की खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर कहा कि राज्य सरकार द्वारा बालकों में टीम भावना जगाने एवं जीवन में आगे बढने की शिक्षा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रें में आयोजित की जा रही इन प्रतियोगिताओं से बच्चों में शारीरिक क्षमता का विकास होने के साथ ही प्रतियोगी भाव जागने से वे जीवन में सफल होंगे।
 उन्होंने कहा कि ग्रामीण अचंलों में खेल प्रतिभाओं की कमी नही है। सरकार का मानना है कि इन बच्चों को हर सुविधा उपलब्ध कराकर लिम्बाराम की तरह आगे लाना है। उन्होंने शिक्षकों से भी कहा कि वे विद्यालयों में तनख्वाह के अनुरूप विद्यालयों में पूरा समय देकर बालकों का भविष्य उज्ज्वल बनाये।
 इस अवसर पर उन्होंने ध्वज फहराकर प्रतियोगिता की विधिवत घोषणा की। क्षेत्रीय विधायक श्री बाबूलाल खराडी ने खेल को खेल की भावना से खेलने की शपथ दिलाई।
 समारोह को समाजसेवी श्री गुणवंतसिंह झाला, शिक्षा उपनिदेशक कमला यादव, जिला शिक्षा अधिकारी श्री मनोहरलाल इन्द्रावत, ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी श्री महेन्द्रकुमार जैन आदि ने भी सम्बोधित किया। श्री जैन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में १२ केन्द्रों की २४ टीमें भाग ले रही है। जिनके ६५५ बालक-बालिकाएं भाग ले रही है। प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी, रिंग एवं स्पोट्र्स प्रतिस्पर्धा २४ नवम्बर तक आयोजित होगी। इस अवसर पर उन्होंने ओडा विद्यालय में तीन लाख रुपये की लागत से निर्मित कक्षा कक्षों का उद्घाटन भी किया।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:
Search Job, Vaccancy at www.rajb2b.com
Top Story of The Day
Latest Articles

Chief Minister Vasundhara Raje casting her vote in Jhalrapatan

Be our business partner

Neha Dhupia


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com