पुष्कर मेले में रंग बिरंगी रोशनियों से जगमगाती विकास प्रदर्शनी
23 Nov
2007
ख्याति प्राप्त पुष्कर मेले में विभिन्न विभागों एवं संस्थानों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी रंग बिरंगी रोशनियों से जगमगा रही है ।
जयपुर, २३ नवम्बर। ख्याति प्राप्त पुष्कर मेले में विभिन्न विभागों एवं संस्थानों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी रंग बिरंगी रोशनियों से जगमगा रही है । प्रदर्शनी मंडप में राजकीय विभागों के अलावा स्वायत्तशासी संस्थाओं, स्वयं सेवी संस्थाओं एवं व्यावसायिक संस्थानों द्वारा आकर्षक स्टॉलें लगाई गई हैं ।
सूचना एवं जन संफ कार्यालय अजमेर द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी मेले में आने वाले श्रद्धालु एवं विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है । प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण राज्य की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे द्वारा बूढा पुष्कर जीर्णोद्धार कार्यक्रम के आकर्षक फलैक्स चित्र है । यह सभी लोगों को जल चेतना यात्र कार्यक्रम के अर्न्तगत प्राप्त विशिष्ट उपलब्धि को दर्शा रहा है। प्रदर्शनी में इसके अलावा जल अभियान, राज्य की विभिन्न पेयजल योजनाओं, वर्ल्ड ट्रेड पार्क, तकनीकी शिक्षा विकास, अजमेर यात्र एवं अन्य विकास योजनाओं की उपलब्धियों को दर्शाने वाले लगभग १५० रंगीन चित्र लगाये गये हैं।
इसके अतिरिक्त पशुपालन विभाग, रसद विभाग, जिला परिषद, कृषि, सेहत सबकी, चिकित्सा व स्वास्थ्य, रेल्वे, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीराम ट्रांसपोर्ट, साक्षरता, जीवन बीमा निगम, आनंद मार्गी, संपूर्ण स्वच्छता अभियान, महिला कल्याण मंडल, नाबार्ड, गोदरेज, पशु आहार, नवल इलेक्ट्रिक, नोकिया, वोडाफोन, एफएम, सर्व शिक्षा अभियान, मुख्यमंत्री शिक्षा संबल महा अभियान, कार्गो मोटर्स, मेहता ऑटो व राज ऑटो सहित अन्य संस्थानों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई है जिसे श्रद्धालु देख रहे हैं
श्रृद्धालुओं ने कार्तिक स्नान किया
अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक पुष्कर मेले में गुरुवार को कार्तिक द्वादशी के दिन भी काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने सरोवर में डुबकी लगाई तथा प्रजापिता ब्रह्मा आदि मंदिरों के दर्शन किये ।
रेतीले टीबों पर अब वे ही पशुपालक परिवार मौजूद हैं जो कि पूर्णिमा स्नान कर लौटेंगे । गुरुवार को मेला मैदान में प्रातः दुग्ध प्रतियोगिता, कुश्ती, ऊंट, घोडा, नागौरी नस्ल के पशुओं की प्रतियोगितायें, महिलाओं के लिए मटका दौड एवं मटका फोड प्रतियोगिता, भारतीय एवं विदेशी पर्यटकों के मध्य आयोजित हुई ।
|