जयपुर, २३ नवम्बर। राजस्थान पुलिस दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में गृह मंत्री श्री गुलाब चन्द कटारिया ने राजस्थान पुलिस के २ हैड कांस्टेबल एवं १५ कांस्टेबलों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विशेष पदोन्नति के रैंक बैज लगाकर तथा प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ थानों के थानाधिकारियों एवं सर्वश्रेष्ठ जिले के पुलिस अधीक्षक को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
राज्य स्तरीय सेरेमोनियल परेड एवं अलंकरण समारोह का आयोजन आज राजस्थान पुलिस अकादमी, नेहरू नगर, जयपुर के परेड ग्राउण्ड पर पर किया गया।
गृह मंत्री ने जयपुर शहर (दक्षिण) के विधायकपुरी थाने को सर्वश्रेष्ठ थाना २००६ घोषित कर थानाधिकारी श्री पुष्पेन्द्र सिंह को सर्वश्रेष्ठ थाने का प्रथम पुरस्कार स्वरूप ट्राॅॅफी, प्रशंसा पत्र मय पांच हजार रुपये नकद, द्वितीय पुरस्कार पुलिस थाना चौहटन जिला बाडमेर के श्री मदन लाल, उप निरीक्षक को पुरस्कार स्वरूप प्रशंसा पत्र मय तीन हजार रुपये व तृतीय पुरस्कार स्वरूप पुलिस थाना अम्बा माता, जिला उदयपुर के श्री रणवीर सिंह, पुलिस निरीक्षक को दो हजार रुपये नकद एवं सर्वश्रेष्ठ जिला-२००६ को पुरस्कार स्वरूप चल वैजयन्ति पुलिस अधीक्षक, जिला भरतपुर श्री आनन्द श्रीवास्तव को प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि भरतपुर जिले को गत वर्ष २००५ का सर्वश्रेष्ठ जिला होने का गौरव भी प्राप्त हो चुका है।
उल्लेखनीय है कि समारोह में गृह मंत्री ने विभाग के पदोन्नति हेतु मनोनीत एस.ओ.जी. के हैड कांस्टेबल श्री सुरेन्द्र सिंह एवं श्री अरविन्द भारद्वाज को सहायक उप निपरीक्षक पुलिस के पद पर पदोन्नति का बैज लगा कर सम्मानित किया।
इसी प्रकार रेंज सैल भरतपुर के कांस्टेबल श्री खेम राज, श्री राज सिंह, उदयपुर जिले के कांस्टेबल श्री रूप लाल, जयपुर शहर दक्षिण के श्री पुरूषोत्तम शर्मा, कोटा ग्रामीण के कांस्टेबल श्री अजीत सिंह, डूंगरपुर के कांस्टेबल श्री देवेन्द्र सिंह, अजमेर के श्री अनिल कुमार, भरतपुर के श्री हीरा सिंह, जयपुर शहर (उत्तर) के श्री रामेश्वर लाल, बारां के कांस्टेबल श्री अशोक सिंह, बाडमेर के कांस्टेबल श्री रेवन्त सिंह, अलवर के कांस्टेबल श्री राम हंस, जयपुर रेंज (प्रथम) के कांस्टेबल श्री सरदार मल, बांसवाडा के कांस्टेबल श्री गजेन्द्र सिंह को कांस्टेबल से हैड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नति की फीत लगा कर सम्मानित किया गया।
गृह मंत्री ने समारोह में पुलिस कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि परेड से आपने जो एक जुटता का परिचय दिया है उसे स्पष्ट है कि अगला वर्ष प्रदेश के लिए सुख और शांतिमय होगा। उन्होंने परेड में पहली बार सम्मिलित ई.आर.टी. के सदस्यों को भी विशेष रूप से बधाई दी।
परेड में श्री गौरव श्रीवास्तव, आई.पी.एस. ए.एस.पी.,भरतपुर के नेतृत्व में ७ कमपनियों के लगभग ६५० जवानों ने भाग लिया। इन कम्पनियों म ९ग९ की लाइनों के बॉक्सनुमा दलों में राजस्थन सशस्त्र दल, आर.ए.सी. मेवाड भील कोर, आर्म्ड पुलिस, सिविल पुलिस, ई.आर.टी. महिला पुलिस व यातायात पुलिस, डॉक स्क्वाड एवं घुड सवार दल के जवानों ने पुलिस के ब्रॉस बैण्ड की स्वर लहरियों के बीच कदम से कदम मिला कर परेड में अपने आत्म विश्वास के साथ पुलिस की आन-बान एवं शान का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर पुलिस उप निरीक्षक श्री कैलाश चन्द्र के नेतृत्व में सैन्ट्रल बैण्ड के बैण्डकर्मियों ने भी अपने वाद्य यंत्रें की मधुर स्वर लहरियों से श्रोताओं को आनन्दित किया।